लाइव न्यूज़ :

1000 रुपये से कम में Flipkart पर खरीदें ये 5 गैजेट्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 27, 2018 17:30 IST

हम आपको उन 5 प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको 1,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart अपने यूजर्स के लिए हमेशा ही कोई न कोई सेल आयोजित करता रहता है। इसी के तहत फ्लिपकार्ट पर हाल ही में ग्रैंड गैजेट डे सेल का आयोजन किया गया था। अगर आप इस सेल का लाभ उठाने से चुक गए हैं तो परेशान न हो। आपके पास अभी भी मौका है। हम आपको उन 5 प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको 1,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Huawei P20 Lite बनाम Oppo F7 बनाम Vivo V9: जानें कौन है बेस्ट स्मार्टफोन

JioFi JMR815 wireless data card

रिलायंस जियो के JioFi डोंगल पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। डिवाइस में 150 एमबीपीएस तक डाउनलोड और 150 एमबीपीएस तक की अपलोड क्षमता है। डिवाइस को 10 वाई-फाई डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। सेल में डिवाइस की कीमत 999 रुपये है।

Ambrane 10000 mAh power bank

10000 एमएएच बैटरी पॉवर बैक को आप सेल में 1,100 रुपये की जगह 699 रुपये में खरीद सकते हैं। डिवाइस का भार 300 ग्राम है। इसमें 3 यूएसबी पोर्ट, 1 माइक्रो यूएसबी और बैटरी स्टेटस के लिए एलईडी लाइट इंडिकेटर दिया हुआ है।

Intex Muzyk B5 3 W speaker

इंटेक्स के 3 वॉट के इस स्पीकर की असल कीमत 1,199 है। जबकि सेल में 20 फीसदी के डिस्काउंट के बाद 949 रुपये में मिल रहा है। डिवाइस में 500 एमएएच की बैटरी लगी है। डिवाइस 10 मीटर ब्लूटूथ का रेंज देता है।

Mi 3C/R3L router

शाओमी का Mi 3C/R3L Wi-Fi राउटर सेल में 999 रुपये का मिल रहा है। राउटर पर कुल 200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस में 300 एमबीपीएस से डाटा ट्रांसफर होता है। इसमें 64एमबी की रैम लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Jio इफेक्ट: Airtel के इस प्लान में यूजर को मिलेगा रोज 1.4 GB 4G डेटा, फ्री कॉलर ट्यून

Dell WM126 wireless optical mouse

डेल के वायरलेस ऑप्टिकल माउस पर 39 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। आप इसे 1,474 रुपये की जगह 886 रुपसे में खरीद सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टगेजेट्ससेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की