लाइव न्यूज़ :

10.or G2 भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 29, 2019 10:49 IST

लिमिटेड एडिशन 10.or G2 चारकोल ब्लैक और ट्वाइलेट ब्लू रंग में आएगा। रैम पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम।

Open in App
ठळक मुद्दे10.or G2 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है10.or G2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैफोन की बिक्री 15 जुलाई की मिड नाइट से शुरू होगी

10.or G2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। नए टेनऑर फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने पर दो दिन तक का बैकअप देगा।

बता दें कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Prime Day 2019 अगले महीने शुरू होने वाला है। यह सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान प्राइम डे 2019 के लिए Amazon.in लिमिटेड एडिशन 10.or G2 को लाने वाली है। फोन की बिक्री 15 जुलाई की मिड नाइट से शुरू होगी।

10.or G2 की भारत में कीमत और सेल

कीमत की बात करें तो टेनऑर जी2 की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। वहीं, अमेजन इंडिया (Amazon India) ने जानकारी दी है कि लिमिटेड एडिशन 10.or G2 प्राइम डे सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा।

लिमिटेड एडिशन 10.or G2 चारकोल ब्लैक और ट्वाइलेट ब्लू रंग में आएगा। रैम पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम।

10.or G2 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) है। फोन 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू है। साथ में 4 जीबी और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। ड्यूल-सिम 10.or G2 एंड्रॉयड पर चलता है। 

फोटो और वीडियो के लिए 10.or G2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

10.or G2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) इस्तेमाल करना संभव है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

टॅग्स :अमेजनस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की