लाइव न्यूज़ :

UTT 2019: दबंग दिल्ली को हराकर चेन्नई लॉयन्स ने पहली बार किया खिताब पर कब्जा

By भाषा | Updated: August 11, 2019 22:41 IST

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी की पेट्रिका ने महिला एकल के पहले मुकाबले में दिल्ली की रोमानियाई खिलाड़ी बेर्नाडेटी जॉस्क को 2-1 (11-5, 11-4, 9-11) से पराजित टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

Open in App

चेन्नई लॉयन्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के तीसरे सत्र के फाइनल में गतविजेता दबंग दिल्ली को 8-1 से हराकर रविवार को पहली बार खिताब अपने नाम किया। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए एकतरफा फाइनल मुकाबले में चेन्नई के लिए महिला एकल में पेट्रिका सोल्जा, पुरुष एकल खिलाड़ी टियागो अपोलोनिया और मिश्रित युगल जोड़ी (अचंता शरत कमल तथा पेट्रिका) ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम को चैम्पियन बनाया।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता जर्मनी की पेट्रिका ने महिला एकल के पहले मुकाबले में दिल्ली की रोमानियाई खिलाड़ी बेर्नाडेटी जॉस्क को 2-1 (11-5, 11-4, 9-11) से पराजित टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद पुरुषों के एकल मुबाबले में अपोलोनिया ने दिल्ली के कप्तान जी साथियान को 3-0 से हराकर चेन्नई की बढ़त को 5-1 कर दिया।

विश्व रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज पुर्तगाल के अपोलोनिया ने साथियान को 11-6, 11-7, 11-9 से हराया। तीसरा मुकाबला मिश्रित युगल था, जिसमें चेन्नई के लिए अचंता शरत कमल और पेट्रिका ने दिल्ली के साथियान और जॉस्क के खिलाफ 3-0 (11-7, 11-2, 11-3) की जीत हासिल करते हुए अपनी टीम को खिताब तक पहुंचा दिया। चेन्नई द्वारा अजेय बढ़त हासिल करने के कारण बाकी के दो मैचों की जरूरत नहीं पड़ी।

टॅग्स :दिल्लीचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसकोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक