लाइव न्यूज़ :

रात में शंख बजाना सही या गलत और क्यों सूरज ढलने के बाद नहीं तोड़ने चाहिए तुलसी के पत्ते, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 10:52 IST

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर कोई बहुत विशेष समय की मान्यता नहीं है। आप किसी भी समय अपने ईश्वर की अराधना कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरात में पूजा के समय शंख बजाना अच्छा नहीं माना जाता हैऐसे ही मान्यताओं के अनुसार रात तुलसी जी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए

हिंदू मान्यताओं में ब्रह्म मुहूर्त को पूजा-पाठ और ध्यान के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। हालांकि, ये भी सही है कि पूरे 24 घंटे में पूजा का कोई निर्धारित समय नहीं है। इसके मायने ये हैं साधक जब भी चाहें अपने ईश्वर को याद कर सकते हैं, उनकी अराधना कर सकते हैं। कई व्रत-त्योहारों जैसे महाशिवरात्रि या दिवाली आदि में तो रात की पूजा का महत्व अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ जरूरी बातों का आप जरूर ख्याल रखें।

रात में शंख बजाना ठीक नहीं

ऐसी मान्यता है कि सूरज ढलने के बाद सभी देवी-देवता शयन के लिए चले जाते हैं। इसलिए शाम के बाद पूजा के दौरान शंख बजाना अच्छा नहीं माना जाता है।

इससे देवताओं की निद्रा में बाधा आती है। साथ ही शंख मुख्य रूप से भगवान विष्ण की पूजा के समय ही बजाया जाता है और उनकी पूजा दिन में ही की जानी चाहिए। ये भी माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद शंख बजाने से हानि होती है।

रात में नहीं तोड़े तुलसी के पत्ते

ये बात केवल तुलसी जी के लिए ही नहीं बल्कि सभी पेड़-पौधों के लिए भी लागू होते हैं। आम तौर तुलसी जी के पत्तों का प्रयोग भगवान विष्णु और सत्यनारायण जी की पूजा में होता है। ये अक्सर दिन में ही होते हैं।

दरअसल, माना जाता है सूर्यास्त के बाद का समय तुलसी जी के सोने का होता है। इसलिए उनके पत्ते तोड़ कर उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसा ही दूसरे पेड़-पौधों के साथ भी है। उनके पत्ते या फल भी रात में नहीं तोड़ने चाहिए। अगर पूजा में इनकी जरूरत है तो इसे सूर्यास्त से पहले ही तोड़ कर अपने पास रख लें।

टॅग्स :हिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य