लाइव न्यूज़ :

शिवलिंग घर में कहां रखें, कैसे करें पूजा और क्या इसे खंडित रूप में रखना सही है? जानिए इस बारे में सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 10:25 IST

हिंदू धर्म में शिवलिंग के पूजन का बहुत महत्व है। इसे शिव के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। हिंदू मान्यताओं में शिव लिंग का अर्थ अनंत भी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवलिंग को घर में रखने को लेकर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिएघर में शिवलिंग को उस जगह पर नहीं रखें जहां रोज साफ-सफाई नहीं होती है

हिंदू घरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां और उनके प्रतीक को रखने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मकता दूर होती है। कई घरों में लोग शिवलिंग भी रखते हैं। शिवलिंग दरअसल भगवान शिव के प्रतीक के तौर पर घर में रखा जाता है। हिंदू मान्यताओं में शिव लिंग का अर्थ अनंत भी होता है।

इसके मायने ये हुए कि जिसका कोई अंत नहीं है और न ही कोई शुरुआत है। शिवलिंग से जुड़ी इन्हीं मान्यताओं के कारण ये बहुत जरूरी है कि इसे रखने को लेकर कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए इस बारे में सबकुछ...

- घरों में शिवलिंग को हमेशा पूजा के स्थान पर ही रखें। घर में कभी भी शिवलिंग को उस जगह पर नहीं रखें जहां रोज साफ-सफाई नहीं होती है। शिवलिंग को रखने के लिए पवित्रता का बहुत ध्यान रखना होता है।

- शिवलिंग का पूजन करते समय अगर साधक का मुंह उत्तर दिशा की ओर हो ये सबसे शुभ है। अगर आपने शिवलिंग को घर में रखा है तो रोज इसकी पूजा अवश्य करें। अगर विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं तो कम से कम दीपक जरूर जलाएं।

- हिंदू घरों में ऐसी मान्यता है कि टूटी हुई या खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। हालांकि शिवलिंग को लेकर ऐसा नहीं है। दरअसल शिवलिंग को कभी भी खंडित नहीं माना जाता है। शिवलिंग का स्वरूप निराकार माना गया है।

- घर में बहुत बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। हमेशा घर में छोटा (हमारे अंगूठे से भी छोटा) शिवलिंग ही रखना शुभ है।

- शिवलिंग के साथ गणेशजी, माता पार्वती और नंदी की भी पूजा जरूर करें। हमेशा पूजा की शुरुआत गणेश जी की पूजा से ही करें। साथ ही शिवलिंग पर रोज जल चढ़ाएं।

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल