लाइव न्यूज़ :

विदुर नीति: सच्‍चे मित्र के ये हैं गुण, नए दोस्त बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

By धीरज पाल | Updated: January 11, 2018 13:35 IST

शास्त्रों के मुताबिक "गुरु से कपट मित्र से चोरी। या होई निर्धन या होई कोढ़ी।।"

Open in App

माना जाता है कि हमेशा सच्चे और अच्छे दोस्त की पहचान बुरे समय में होती है। इतना ही नहीं इंसान के सामने कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि जब उसको अपने रिश्तेदारों में से दोस्त को चुनना पड़ता है। कहा जाता है कि "गुरु से कपट मित्र से चोरी। या होई निर्धन या होई कोढ़ी।।"  मतलब है कि अगर कोई अपने गुरु को धोखा देता है और मित्र से चोरी करता है तो ऐसे व्यक्ति या तो निर्धन होते हैं या कोढ़ी। जब भी सच्चे मित्र की बात होती है तो सबसे पहले श्रीकृष्ण और सुदामा का जिक्र आता है। दुनिया में उनकी सच्ची दोस्ती की मिसाल दी जाती है। लेकिन सच्चा मित्र कैसा होता है और आपको आज के कलियुग में किस तरह अपने लिए सही दोस्त चुनना चाहिए, जानें इस विषय पर महाभारत काल के 'विदुर' ने विदुर नीति में क्या लिखा है।

दोस्त के अवगुण को जरुर बताएं 

महात्मा विदुर के कई सूत्र आज भी प्रचलित हैं जो आज के समाज पर काफी प्रभाव डालते हैं। इन सूत्रों को विदुर नीति कहा जाता है। इसी नीति में से कुछ सूत्र दोस्ती के लिए बताए गए हैं। इसमें से पहला है- सच्चा मित्रा वही है जो अपके अवगुणों के बारे में आपको सचेत करे। कई दोस्त अच्छा बनने के लिए कभी भी आपको आपकी गलतियों के बारे में नहीं बताएंगे। इस तरह के लोग दोस्‍ती के नाम पर आपके लिए खतरनाक होते हैं।

लोगों के सामने दोस्त की बुराई करने से बचें

सच्चा दोस्त आपको आपकी गलती बताएगा। लेकिन, यदि कोई दोस्त हर किसी के सामने आपकी गलतियों को उजागर करे और उससे आपको शर्मिंदगी महसूस हो तो ऐसे दोस्त का साथ छोड़ दें। ऐसे दोस्तों का मकसद आपका अपमान करके सिर्फ आपकी टांग खिंचाईं या फिर नीचा दिखाने का होता है। अच्छा दोस्त हमेशा आपके अवगुण को अकेले में ही बताएगा।

न करें ज्यादा गुस्सा और घमंड

कहते हैं कि एक दिन इंसान को उसका ही घमंड चकनाचूर कर देता है। घमंडी इंसान से हमेशा बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसे लोग आपको आगे बढ़ने नहीं देते हैं। इन्हें डर होता है कि कहीं आप उनसे आगे ना निकल जाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को हर छोटी बात पर गुस्सा आता है, उस व्यक्ति से जितना दूर रहा जा सके उतना अच्छा होता है। ऐसे लोगों के बहुत से दुश्मन होते हैं क्योंकि ये अपने शब्दों से हर किसी को चोट ही पहुंचाते हैं। तो ध्यान रहे कि आप इस तरह के लोगों को अपना मित्र ना बनाएं। 

टॅग्स :विदुरनीतिहिंदू धर्मपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग