लाइव न्यूज़ :

ये पांच चीजें कभी न रखें अपने पास.. किस्मत नहीं देगी साथ, हो सकते हैं गरीब

By गुणातीत ओझा | Updated: June 16, 2020 17:38 IST

कई बार वास्तु शास्त्र के सुझाए उपायों को अनदेखा कर हम बड़ी भूल कर देते हैं। इन छोटी-छोटी भूल की वजह से हम बड़ी परेशानियों में फंसने लगते हैं। आइये आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के ये पांच उपाय जो आपको कई जगह फायदा पहुंचा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तुशास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है जिनके पास होने से गरीबी आती है।वास्‍तु में ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताया गया है जिनपर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है, जो जीवन में आर्थिक तंगी ला सकती है।

शास्त्रों में कई चीजों से बचकर ही रहने के लिए कहा गया है। ऐसी चीजें आपके लिए गलत संकेत हो सकती हैं, आपको बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है जिनके पास होने से गरीबी आती है। ये चीजें आपको अचानक बड़ा आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हमारे आस-पास की चीजें सही हों तो भाग्‍य भी हमपर मेहरबान होता है। वास्‍तु में ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताया गया है जिनपर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है, जो जीवन में आर्थिक तंगी ला सकती है। आज आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे हम..

फटी जेब

वास्‍तुशास्‍त्र में स्पष्ट कहा गया है कि बाहर जाते वक्त हमें कभी भी फटी जेब वाला कपड़ा पहनना चाहिए। इससे दुर्भाग्‍य का संकट गहराने लगता है। फटी हुई जेब धन के ठहराव में बाधक है। आमतौर पर भी देखा जाए तो जेब फटी होने पर पैसा गिर जाने का डर बना रहता है। अगर जेब फटी हो तो उस कपड़े को नहीं पहनना चाहिये।

फटा पर्स

फटा पर्स भी दर्भाग्य का संकेतक है। वास्‍तुशास्‍त्र में कहा गया है कि कभी भी फटा और खाली पर्स नहीं रखना चाहिए। इससे पैसा दूर भागता है। इसलिए हमेशा पर्स में कुछ न कुछ पैसे जरूर रखें और अगर यह फट गया हो तो इसे तुरंत ही बदल दें। फटा हुआ पर्स नकारात्मकता को बढ़ता है जिससे गैर जरूरी खर्चे बढ जाते हैं।

बंद घड़ी

अगर अपकी घड़ी खराब हो गई है या उसकी बैट्री काम नहीं कर रही है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। बंद घड़ी को अपने पास रखना नेगेटिविटी को बढ़ाता है। बंद घड़ी को ना तो कलाई में बांधे और ना पर्स में रखें। यह जीवन में ठहराव को भी दर्शाता है, इसलिए लाइफ में प्रगति के लिए घड़ी को गतिमान रखना चाहिए। अगर आप घड़ी नहीं पहनते हैं तो यह बात आप पर लागू नहीं होती।

पुराना टिकट

वास्‍तुशास्‍त्र कहता है कि कभी भी पर्स में यात्रा का पुराना टिकट नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे अनावश्यक ही यात्रा का योग बनता रहता है और गैर जरूरी खर्चे होते रहते हैं। इसके साथ ही अपने पर्स में या जेब में पुराने बिल की पर्ची नहीं रखनी चाहिए। इससे भी बरकत नहीं रहती है, धन अकारण ही खर्च होता रहता है।

फटे हुए नोट

फटे हुए नोट को अपनी जेब में कभी नहीं रखना चाहिए। फटे हुए नोट जेब में होने पर यह और भी फट सकते हैं। इनके कारण अपमानित भी होना पड़ सकता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार फटे हुए नोट चिपक लेना चाहिए अथवा घर में कहीं रख देना चाहिए जहां बार-बार नजर ना जाए। इनके अलावा बैग में और पर्स में ब्लेड, छुरी रखने से भी बचना चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदीधार्मिक खबरेंज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना