लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: क्या आपने अपने किचन में बना रखा है मंदिर, क्या है इसका मतलब, जानिए काम की ये 7 वास्तु टिप्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 08:29 IST

Vastu Tips: किचन किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि किचन का वास्तु सही हो। जानिए किचन से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

Open in App
ठळक मुद्देVastu Tips: किचन में मंदिर रखना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ नहीं हैवास्तु के अनुसार घर में किचन को बनाए जाने और इसमें चूल्हे को रखने के भी कुछ नियम हैं

Vastu Tips: घर में आपका कौन सा कमरा कहां है और कौन सी वस्तुएं कहां रखी जानी चाहिए, ये कुछ ऐसी बातें हैं जिसका बहुत महत्व माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसका असर घर में आने वाली सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा पर पड़ता है। अगर आपके घर का वास्तु सही तो तरक्की तय है। परेशानी दूर रहती है। वहीं, ऐसी मान्यता है कि अगर आप इनका पालन नहीं कर पा रहे हैं तो हमेशा नई-नई चुनौती से सामना करना पड़ सकता है। कई बार कुछ वास्तु नियमों का पालन हम किसी मजबूरी के कारण नहीं कर पाते तो कई बार जानकारी का भी आभाव होता है। ऐसे में आज हम आपको किचन से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं। 

1. किचन में मंदिर रखना शुभ नहीं है। ऐसा इसलिए कि कई घरों में किचन में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही तरह के व्यंजन शामिल रहते हैं। वहीं, कई बार जूठे बर्तन भी लंबे समय तक किचन में पड़े रहते हैं। वास्तु के लिहाज से ऐसा करना शुभ नहीं होता है।

2. घर का किचन घर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हो तो बेहतर है।

3. ऐसे ही घर का चूल्हा दक्षिण-पूर्वी कोने में रखा हो तो अच्छा रहता है। साथ ही इसे एकदम दीवार में सटा कर नहीं रखना चाहिए। कुछ दूरी बनाए रखें।

4. किचन में बर्तन धोने की जगह यानी सिंक उत्तर-पूर्वी हिस्से में रहना चाहिए। पानी पीने का स्थान या उसके बर्तन जैसे ग्लास भी वहीं आसपास रखे जाने चाहिए।

5. मसाले, अन्न और दूसरी खाने की चीजें जिसे आप अपने घरों में रखते हैं, उसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखें।

6. किचन में दीवार का रंग काला नहीं होना चाहिए। इसका भी ध्यान रखें। किचन का रंग पीला, नारंगी, गुलाबी, लाल, भूरा आदि रह सकता है।

7. इस बात का खास ख्याल रखें कि सोने से पहले किचन में रखें सभी गंदे बर्तन धो लिए जाएं। कभी भी सिंक में ऐसे ही सुबह तक बर्तन को छोड़ने की कोशिश नहीं करें। 

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग