लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: उत्तर प्रदेश के सिर्फ इस जिले में दिखेगा पूरा सूर्य ग्रहण, लगातार टिकी हैं वैज्ञानिकों की नजर

By गुणातीत ओझा | Updated: June 21, 2020 09:39 IST

सूर्य ग्रहण के दौरान गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का बेहाट कस्बा इस ग्रहण को लेकर चर्चाओं में आ गया है। बेहाट उत्तर प्रदेश की इकलौती ऐसी जगह है जहां से 21 जून को होने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण पूरा दिखाई देगा।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य ग्रहण के दौरान गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का बेहाट कस्बा इस ग्रहण को लेकर चर्चाओं में आ गया है।बेहाट उत्तर प्रदेश की इकलौती ऐसी जगह है जहां से 21 जून को होने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण पूरा दिखाई देगा।

Surya Grahan 2020: आज रविवार को देश का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है।  देश के कुछ हिस्सों में वलयाकार सूर्यग्रहण देखा जा सकता है, जिसमें सूर्य ‘अग्नि वलय’ की तरह दिखाई देगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि वलयाकार रूप सुबह 10.19 बजे शुरू होगा और यह अपराह्न 2.02 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का आंशिक रूप अपराह्न 3.04 बजे समाप्त होगा। गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का बेहाट कस्बा सूर्य ग्रहण को लेकर चर्चाओं में है। इस कस्बे सूर्य ग्रहण का दिखने वाला नजारा अगले 360 सालों तक नहीं दिखेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के हजारों गांवों में बेहाट की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। बता दें कि कि बेहाट उत्तर प्रदेश की इकलौती ऐसी जगह है जहां से 21 जून को होने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण पूरा दिखाई देगा।

कब देखा जा सकता हू सूर्य ग्रहण का वलयाकार रूप

एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने कहा, ‘‘दोपहर के करीब, उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण एक सुंदर वलयाकार रूप (अंगूठी के आकार का) में दिखेगा क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा।’’ ग्रहण का वलयाकार रूप सुबह उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन राज्यों के भीतर भी कुछ प्रमुख स्थान हैं, जहां से स्पष्ट पूर्ण ग्रहण दिखेगा, जिनमें देहरादून, कुरुक्षेत्र, चमोली, जोशीमठ, सिरसा, सूरतगढ़ शामिल हैं। देश के बाकी हिस्सों से, यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। यह कांगो, सूडान, इथियोपिया, यमन, सऊदी अरब, ओमान, पाकिस्तान और चीन से भी होकर गुजरेगा।

2022 में एक और वलयाकार ग्रहण

दिल्ली में नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री ने कहा कि अगला वलयाकार ग्रहण दिसंबर 2020 में पड़ेगा, जो दक्षिण अमेरिका से देखा जाएगा। 2022 में एक और वलयाकार ग्रहण होगा, लेकिन वह शायद ही भारत से दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और जब तीनों खगोलीय पिंड एक रेखा में होते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का कोणीय व्यास सूर्य से कम हो जाता है जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है। इसके परिणामस्वरूप, चंद्रमा के चारों ओर सूर्य का बाहरी हिस्सा दिखता रहता है, जो एक अंगूठी का आकार ले लेता है। यह ‘अग्नि-वलय’ की तरह दिखता है।

देश में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली में लगभग 94 प्रतिशत, गुवाहाटी में 80 प्रतिशत, पटना में 78 प्रतिशत, सिलचर में 75 प्रतिशत, कोलकाता में 66 प्रतिशत, मुंबई में 62 प्रतिशत, बेंगलुरु में 37 प्रतिशत, चेन्नई में 34 प्रतिशत, पोर्ट ब्लेयर में 28 प्रतिशत ग्रहण दिखाई देगा। मुंबई के नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसी जगहों पर दिन में 11 से 11.30 बजे तक पांच-सात मिनट तक अंधेरा रहेगा।’’

नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण

उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, यहां तक ​​कि बहुत कम समय के लिए भी बिना उपकरण के नहीं देखना चाहिए, इससे आंख की रोशनी प्रभावित हो सकती है। सूर्य ग्रहण को सुरक्षात्मक उपकरण के माध्यम से देखना सुरक्षित रहता है। कई संगठनों ने ग्रहण पर व्याख्यान आयोजित किए हैं। दिल्ली स्थित नेहरू तारामंडल ग्रहण पर परिचर्चा का आयोजन करने के अलावा इसकी वेबकास्टिंग भी करेगा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणउत्तर प्रदेशधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य