1 अगस्त 2019, राशिफल: कर्क राशि के जातक रहें सावधान, जानिए दूसरी राशियों के लिए कैसा होगा आज का दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2019 07:15 AM2019-08-01T07:15:59+5:302019-08-01T07:15:59+5:30

मकर राशि के जातकों के लिए पुराने मित्र से मुलाकात से आज का दिन खास होने वाला है। कार्यस्थल या ऑफिस में हालांकि चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

todays horoscope aaj ka rashifal 1st August rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope | 1 अगस्त 2019, राशिफल: कर्क राशि के जातक रहें सावधान, जानिए दूसरी राशियों के लिए कैसा होगा आज का दिन

1 अगस्त 2019 का राशिफल

Highlights1 अगस्त 2019 के राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिनवृश्चिक राशि के जातकों को आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है

मेष 

आज आप भावनाओं के भरे होंगे। किसी की बात का बुरा लग सकता है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। आप इस भ्रम में होंगे कि आपका स्वाभिमान भंग हो रहा है। हालांकि ऐसा हो नहीं रहा है। कार्यस्थल पर जरूर कुछ चुनौतियां सामने होंगी और सीनियर अधिकारी नाराज हो सकते हैं लेकिन आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है।

वृषभ

आज आप काम नहीं करने और छुट्टी के मूड में हैं। आलस्य छाया रहेगा। आर्थिक मामले आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन

आपके दोस्तों या परिवार आपसे बहुत कुछ अपेक्षा कर रहे हैं। आपके लिए इन्हें पूरा करना चुनौती के समान है। हालांकि, आप इसमें सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उतर्राध में पाचन संबंधि परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कर्क

आज का दिन काम के लिहाज से कई चुनौतिया लेकर आया है। किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसके आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हालांकि, धैर्य बनाए रखें। अपयश का योग है। यात्रा में वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

सिंह

आज आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि, इन सबके बावजूद संभव है कि नतीजे आपके मुताबिक नहीं आए। खर्च का योग है। आर्थिक हानि हो सकती है।

कन्या

आज घरेलू कामकाज आपको घेरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुख और सुकून से बितेगा। महिला मित्र से लाभ हो सकता है। शाम को अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ सकती है।

तुला

आज आप सभी कार्यों को कम तरजीह देकर अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देंगे। माता की तबियत आपकी चिंता बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन लाभ का भी योग है। कोई पुराना कर्ज वापस आ सकता है।

वृश्चिक

आज कानूनी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन हानि का योग है। भावुक होने की बजाय कोई फैसला सोच-समझ कर लें। 

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ होने जा रहा है। जिस काम में भी हाथ लगाएंगे, उसे सफलतापूर्वक खत्म करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सीनियर अधिकारी खुश होंगे और यश प्राप्त होगा।

मकर

पुराने मित्र से मुलाकात से आज का आपका दिन खास होने वाला है। कार्यस्थल या ऑफिस में हालांकि चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। टीम की गलती आपकी परेशानी बढ़ाएगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। कुछ नया शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। दांम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और सफलता का योग बनता दिख रहा है। विरोधी पराजय होंगे। यात्रा के दौरान ध्यान रखें।

मीन

आप आप अलग मिजाज में होंगे। कला में रूचि होगी। अपनी पसंद की चीजों को करने में दिन बिताएंगे। हालांकि, कानूनी दस्तावेज से जुड़े किसी काम को करने में सावधानी बरतें। दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी नये काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से आज बचें। 

Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 1st August rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे