लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: आज वृषभ राशिवालों को बेहतर परिणाम की उम्मीद, जानें अपनी राशि का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2024 05:23 IST

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।     

मेष दैनिक राशिफल: आज आय के साधनों में वृद्धि के लिए रचनात्मक सोच पर काम करना पड़ेगा। प्रेम के मामलों थोड़ा बचकर रहना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से असहज महसूस करेंगे। किसी मित्र के साथ गपशप लड़ाएंगे। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे। आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करने में सफल रहेंगे। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार या फिर जानने वाले के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से आपके कार्य सफल होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें। शारीरिक रूप से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। कुटुंब में परेशानियां आएंगी। अपनी भाषा पर संयम रखें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत के बावजूद सफलता मिलेगी। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।  आप शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने से जा सकते हैं। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मोर्च में परेशानी उठानी पड़ सकती है। किंतु पूर्व में किए गए निवेश से जरूर आपको थोड़ा-बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आप आनंदित महसूस करेंगे।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से आपके कार्य में देरी होगी। इसलिए अपना काम स्वयं करें। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आप उनकी मदद को आगे आएंगे। काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आप थोड़ा आलस्य का अनुभव करेंगे। आपका कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आर्थिक परेशानी का सामना कर सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपके मन मुताबिक काम होगा। लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। घर के किसी काम में धन खर्च होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आज धन संचय करने में सफल होंगे। अपने काम को लेकर आगामी योजना बना सकते हैं।  व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। घर के कामकाज में धन खर्च होगा। आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके मन में किसी प्रति विद्वेष की भावना पैदा हो सकती है। मन का कार्य नहीं होने पर निराशा तो होगी ही, साथ ही आप उसको लेकर चिढ़चिढ़े नजर आएंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग