लाइव न्यूज़ :

6 जून, 2019 राशिफल: कर्क राशि वालों को आज दोपहर मिलेगी अच्छी खबर!, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2019 05:39 IST

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है और आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा, सिंह राशि वालों को सावधान रहने की जरूरतकन्या राशि वालों के लिए भी अच्छा होगा दिन, तुला राशि वालों को मिलेगा 'हमराज'

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, मकर राशि के लोग छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। इन सबके बीच सिंह राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा आज सावधान रहने की जरूर है। जानिए मेष सहित वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों का राशिफल....

मेष- आज आप बेहद उत्साहित हैं और किसी भी चुनौती को लेने के लिए तैयार हैं। आपके काम का स्थान या कार्यालय से आपको कुछ फायदा मिलने की आज उम्मीद है। आपको आराम करने की भी जरूरत है। इसके मायने य़े हुए आज अपको अपने शरीर और स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ- आज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। हो सकता है कि आपने जितनी मेहनत की हो, उसका उतना फल नहीं मिले। इससे लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज आपको कोई और परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

मिथुन- आप खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति हैं। आज आप अपने व्यक्तित्व की वजह से दूसरों पर और खासकर ऑपोजिट सेक्स वाले सदस्यों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। ऑफिस में दूसरे सहकर्मियों को आपके मदद की जरूरत होगी। बाद में शाम में आपके प्रेमी/प्रेमिका से बिताये कुछ अच्छे पल आपको राहत देंगे।

कर्क- आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश में होंगे और इसके लिए काफी मेहनत भी करेंगे। दोपहर में आपको कुछ अच्छी खबर भी मिल सकती है। यह खबर शिक्षण संबंधी विषय से संबंधित होगा। शाम को आपका समय ध्यान लगाने और प्रार्थना में व्यतीत होगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है और आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करना होगा। व्यापार के लिहाज से भी देखें तो आपको दिये हुए कर्ज को मिलने बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप के मुद्दे पर भी थोड़ी परेशानी का सामना आपको करना होगा। आपको बस आज धैर्य के साथ स्थिति का सामना करना होगा। इसके अलावा आप कुछ खास नहीं कर सकेंगे। 

कन्या- आज आप सभी नजरों में होंगे। यह दिन आपके लिए काफी शुभ होगा। ऑफिस में विचारों में थोड़ा अंतर आपके लिए चुनौती लेकर आयेगा लेकिन इससे आप पार आसानी से पा लेंगे। शाम को अच्छा खाना आपके दिन का सुखद अंत करेगा। आज आप काफी प्रभावी साबित होंगे।

तुला- आज आप अपने रूचि वाले विषय में कुछ खास और बेहतर करेंगे। साथ ही आज आपको बीते हुए दिनों और घटनाओं की भी याद आ सकती है। आज आप किसी खास इंसान को अपने दिल और दिमाग में चल रही बात भी बता सकते हैं।

वृश्चिक- आज आप अपने रचनात्मकता के मामले में सर्वश्रेष्ठ लय में होंगे। अगर आपका उत्साह बढ़ता है तो आप क्लासिकल म्यूजिक और डांस सीखने के लिए कोई नई कोचिंग क्लास या गुरु से मिल सकते हैं। शाम को आप रोमांटिक मूड में होंगे और आपकी शाम अच्छी गुजरेगी।

धनु- सादा जीवन और उच्च विचार, ये आज के लिए दिन के लिए आपका जीवन मंत्र है। आप अपने कार्यों में नवीन प्रयोगों के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके बाद दिन में भी आपका अपने परिवार, दोस्त या रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितेगा। अगर आप छात्र हैं तो आज आपका पढ़ने में मन लगेगा और साथ ही आप कुछ अलग और रचनात्मक कार्य भी करेंगे।

मकर- आप पिछले कई दिनों से छुट्टी मनाने की योजना बना रहे हैं। आप सभी काम को छोड़ कुछ दिन सुकून से गुजारना चाहते हैं और कई और जाकर छुट्टी मनान चाहते हैं। हालांकि, आप ऐसा काम के दबाव के कारण नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब समय है कि आप इन बातों को भूल कर वाकई छुट्टी पर निकल जाएं। ये समय आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ गुजारेंगे।

कुंभ- यह समय परिवार के साथ कुछ समय बिताने का है। आपको आज ये अहसास होगा कि आपने अपने दोस्तों और परिवार को कई दिनों से उतना समय नहीं दिया, जितना देना चाहिए। वैसे, आज आप इनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे आपका परिवार और आपके दोस्त भी खुश होंगे। दिन के बाद शाम का समय आप अपनी स्वीटहार्ट के साथ बिता सकते हैं।

मीन- आप पिछले कई दिनों से कुछ समस्याओं से अगर जूझ रहे हैं तो आज इसका निवारण हो सकता है। आपको अपनी समस्या के जड़ के बारे में पता चलेगा। कारण पता चलने के बाद आप इसे आसानी से हल कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको थोड़े साहस की जरूरत होगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स