लाइव न्यूज़ :

11 जून से खुल रहा है प्रसिद्ध बालाजी मंदिर, एक बार में मात्र इतने श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

By भाषा | Updated: June 6, 2020 09:40 IST

लॉकडाउन में अभी तक दो हजार साल पुराने मंदिर तिरूमाला मंदिर को करीब 500 करोड़ रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धालु आपस में दूरी बनाए रखेंगे और उन्हें मास्क भी पहनना होगा।लॉकडाउन के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था ।

तिरूमला के पास भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर को 11 जून को खोल दिया जाएगा लेकिन हर दिन सीमित संख्या में ही भक्त दर्शन कर पाएंगे। लॉकडाउन के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था । प्राचीन मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर केवल 6,000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी । 

इस दौरान श्रद्धालु आपस में दूरी बनाए रखेंगे और उन्हें मास्क भी पहनना होगा । आम दिनों में यहां 60,000 से ज्यादा लोग एक दिन में दर्शन के लिए आते हैं । इस बीच, मंदिर के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि लॉकडाउन में अभी तक दो हजार साल पुराने इस मंदिर को करीब 500 करोड़ रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्मा रेड्डी ने तिरूमला में संवाददता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 20 मार्च से ही बंद है और 11 जून से पाबंदी खत्म हो रही है । हर दिन सुबह से 13 घंटे के लिए हर घंटे केवल 500 से कम लोगों को ही जाने की अनुमति होगी । 

उन्होंने कहा कि 10 साल के कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक के बुजुर्गों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं होगी । श्रद्धालुओं को संभालने के काम में जुटे टीटीडी के सारे कर्मचारी पीपीई किट पहने रहेंगे । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अनुमति देने के पहले टीटीडी देखेगा कि वे कहां से आए हैं । 

इसके अलावा औचक तौर पर कोविड-19 की जांच भी होगी। बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें पृथक-वास के लिए भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर दिन दर्शन के लिए कुल 3,000 विशेष टिकट ऑनालाइन तरीके से उपलब्ध होंगे। एक टिकट की कीमत 300 रुपये होगी । 

दर्शन के लिए बाकी 3,000 कोटा इससे अलग होगा और श्रद्धालु उपलब्ध समय के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री आठ जून से शुरू होगी । 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग