लाइव न्यूज़ :

Thakur Banke Bihari Temple: वृन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जा रहे हैं तो देख लें टाइम टेबल?, दोनों समय के दर्शन, तीनों आरती-शयन करने के समय में परिवर्तन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 15:25 IST

Thakur Banke Bihari Temple ठाकुरजी की करीब एक घंटे तक सेवायतों द्वारा इत्र से मालिश की जाएगी और उसके बाद बांकेबिहारी विश्राम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार से मंदिर में दर्शन की समय-सारिणी बदल गयी है।ठाकुरजी के दोनों समय के दर्शन, तीनों आरती व शयन करने के समय में परिवर्तन हो गया है। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू होंगे व 7:55 बजे शृंगार आरती होगी।

Thakur Banke Bihari Temple: वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बदल गया है। मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू हो गई है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार से मंदिर में दर्शन की समय-सारिणी बदल गयी है।

इसके चलते ठाकुरजी के दोनों समय के दर्शन, तीनों आरती व शयन करने के समय में परिवर्तन हो गया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को द्वितीया तिथि से मंदिर में परिवर्तित होने वाली ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू होंगे व 7:55 बजे शृंगार आरती होगी।

उन्होंने बताया कि मंदिर में ठाकुरजी को पूर्वाह्न 11.00 से 11.30 बजे तक राजभोग अर्पित किया जाएगा तथा पूर्वाह्न 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि उसके बाद ठाकुरजी की करीब एक घंटे तक सेवायतों द्वारा इत्र से मालिश की जाएगी और उसके बाद बांकेबिहारी विश्राम करेंगे।

शर्मा ने बताया कि शाम की सेवा में दर्शन शाम 5:30 बजे शुरू होंगे एवं रात 8:30 बजे शयनभोग अर्पित होगा और रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत सेवायत एक घंटे तक आराध्य की इत्र से मालिश करने के पश्चात उन्हें शयन कराकर बाहर निकल आएंगे। उन्होंने बताया कि दर्शन का ये क्रम दिवाली के पर्व के बाद भाईदूज तक जारी रहेगा।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग