लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के श्रीरंगपटना में जातीय बंधन को तोड़ 14 साल बाद खोले गए मंदिर के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2022 19:15 IST

इस मंदिर को खुलवाने के लिए स्थानीय विधायक रवींद्र श्रीकांतैया ने पहल की।  उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की, जिसके बाद दोनों जातियों के लोग इस पर राजी हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर खोलने के बाद देवी चामुंडेश्वरी और भगवान शिवजी की हुई विधिवत पूजा साल 2008 में जातीय संघर्ष के कारण जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया था मंदिर

श्रीरंगपटना: कर्नाटक के श्रीरंगपटना में दो जातीय बंधन को तोड़ 14 साल से बंद पड़ा मंदिर खोला गया है। राज्य के श्रीरंगपटना तालुक में जक्कनहल्ली चामुंडेश्वरी मंदिर बुधवार को 14 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। इस मंदिर को 2008 में वोक्कालिगा और अनुसूचित समुदायों के बीच संघर्ष के कारण बंद कर दिया गया था। 

मंदिर खुलवाने में स्थानीय विधायक ने की पहल

इस मंदिर को खुलवाने के लिए स्थानीय विधायक रवींद्र श्रीकांतैया ने पहल की।  उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की, जिसके बाद दोनों जातियों के लोग इस पर राजी हो गए और शांति पूर्ण तरीके से मंदिर के द्वार खोले गए। मंदिर के कपाट खुलने के बाद दोनों जातियों के लोगों ने एक साथ मंदिर में प्रवेश किया और देवी चामुंडेश्वरी और शिवजी की विधिवत पूजा की। इसके बाद पुजारी के द्वारा मंदिर में आए सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

साल 2008 में जातीय संघर्ष के कारण बंद किया गया था मंदिर

गौरतलब है कि दोनों समुदाय के बीच संघर्ष के कारण मंदिर को बंद करवा दिया गया था। साल 2004 में जक्कानहल्ली में चामुंडी उत्सव के दौरान वोक्कालिगा और अनुसूचित जाति के युवाओं के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 2008 में भी ऐसा ही वाक्या सामने आया था। उस इन्हीं दो समुदायों के बीच संघर्ष फिर से शुरू हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए और संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां तक की घटना के बाद गांव में एक सप्ताह के लिए धारा 144 लागू को लागू कर दिया गया था। बाद में जिला प्रशासन ने मंदिर को बंद करवा दिया था। 

टॅग्स :कर्नाटकTemple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद