Surya Grahan 2023: पूर्ण सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को, जानें कहां और किस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

By बृजेश परमार | Updated: April 17, 2023 20:05 IST2023-04-17T20:05:29+5:302023-04-17T20:05:29+5:30

पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारम्भ दिनांक 20 अप्रेल 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार प्रातः 07:04:5 बजे से होगा पूर्णता की स्थिति प्रातः 09:46:8 बजे पर होगी। 

Surya Grahan 2023: Total solar eclipse on April 20, know where and at what time the eclipse will be visible | Surya Grahan 2023: पूर्ण सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को, जानें कहां और किस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

Surya Grahan 2023: पूर्ण सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को, जानें कहां और किस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

Highlightsपूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारम्भ दिनांक 20 अप्रेल 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार प्रातः 07:04:5 बजे से होगाग्रहण की पूर्णता की स्थिति प्रातः 09:46:8 बजे होगीमोक्ष की स्थिति दोपहर 12:29:2 बजे होगी

उज्जैन: इस वर्ष का प्रथम ग्रहण दिनांक 20 अप्रेल 2023 को होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। सूर्यग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है। पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारम्भ दिनांक 20 अप्रेल 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार प्रातः 07:04:5 बजे से होगा। पूर्णता की स्थिति प्रातः 09:46:8 बजे पर होगी। 

भारत में यह पूर्ण सूर्यग्रहण दृश्य नहीं होगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार चन्द्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करता है जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है, तो कभी पृथ्वी से दूर पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है जब चन्द्रमा पृथ्वी के पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है।

चन्द्रमा पृथ्वी के पास होने के कारण उसका आकार तुलनात्मक रूप से बड़ा दिखाई देता है जिस कारण वह सूर्य को पूर्णरूप से ढंक लेता है तथा स्थान विशेष से हमें पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देता है। इस समय पूर्ण सूर्य, चन्द्रमा द्वारा ढक लिया जावेगा, यह एक दुर्लभ नजारा होगा। पूर्णता की अवधि 1 मिनट 12 सेकण्ड तक होगी। मोक्ष की स्थिति दोपहर 12:29:2 बजे पर होगी। 

भारत में यह पूर्ण सूर्यग्रहण दृश्य नहीं होगा यह पूर्ण सूर्यग्रहण अंटार्टिका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण हिन्द महासागर, इण्डोनेशिया, फिलीपीन्स एवं दक्षिण पेसफिक महासागर में बहुत अच्छी प्रकार से देखा जा सकेगा।
 

Web Title: Surya Grahan 2023: Total solar eclipse on April 20, know where and at what time the eclipse will be visible

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे