लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण आज, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें राशि के अनुसार ये आसान उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2021 10:24 IST

Open in App

आज मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन उपछाया सूर्य ग्रहण है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण  सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भले ही इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। लेकिन सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्रों सूर्य ग्रहण से बचने के लिए राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिनका पालन कर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं -    

मेष राशि

आपको ग्रहण के वक्‍त हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि 

आपको ग्रहण के वक्‍त भगवान शिव का नाम जपना चाहिए और महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए। 

मिथुन राशि

आपको ग्रहण के दौरान ऊं नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए।  

कर्क राशि

आपको ग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी धन की समस्‍या दूर हो सकती है। 

सिंह राशि

आपको ग्रहण के दौरान लगातार आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। बाद में गेहूं का दान करना चाहिए। 

कन्‍या राशि 

आपको ग्रहण के दौरान दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए। इससे आपके ऊपर बुरे प्रभाव कम होंगे। 

तुला राशि 

आपको ग्रहण के वक्‍त बीज मंत्र ऊं क्रीं कालिके स्वाहा का लगातार जाप करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

आपको ग्रहण के दौरान उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि

ग्रहण के बाद आपको गरीब लोगों को गेहूं का दान करना चाहिए।

मकर राशि

उपाय के तौर पर आपको ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।

कुंभ राशि

उपाय के तौर पर आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

मीन राशि

आपको ग्रहण के वक्‍त विष्णु सहस्रनाम का पाठ निरंतर करते रहना चाहिए।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स