लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहण पर किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, क्या करें और क्या नहीं, जानिए पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 12:47 IST

Solar Eclipse: आज आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारत में अगला आंशिक सूर्य ग्रहण फिर करीब 10 साल बाद नजर आएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मंगलवार तड़के ही सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा सूर्य ग्रहण।भारत में इस सूर्य ग्रहण को शाम 4 बजकर 22 मिनट से लेकर 5 बजकर 27 मिनट तक देखा जा सकेगा।हिंदू मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

Solar Eclipse: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर को लग रहा है। चूकी सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है, ऐसे में मंगलवार तड़के ही सूतक काल शुरू हो चुका है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण है और इसे मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा जैसे तमाम जगहों पर दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर पूरे देश में ये नजर आएगा।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का समय क्या है?

ये सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में ये ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को शाम 4 बजकर 22 मिनट से लेकर 5 बजकर 27 मिनट तक देखा जा सकेगा। ऐसे में आइए बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जानते हैं कि क्या सूतक काल क्या इस बार मान्य है?

सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। भागवान की मूर्ति भी छूने की मनाही होती है। ऐसे में पहले ही सुबह से देश के मंदिरों में कपाट बंद किए जा चुके हैं।

Surya Grahan 2022: ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं

मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें हैं जिसका ख्याल रखा जाना चाहिए। दरअसल, हिंदू मान्यताओं में ग्रहण को कभी भी शुभ नहीं माना गया है। इसलिए गर्भवती महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

ग्रहण के बाद घर को साफ-सुथरा करना चाहिए। इसके बाद स्‍नान-दान करना चाहिए। नकारात्‍मक प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के समय भगवान का नाम लें और अपने आराध्‍य की उपासना करना अच्छा होता है।

ग्रहण काल के दौरान किसी नए काम की शुरुआत या मांगलिक काम नहीं करने चाहिए। इसके अलावा ग्रहण काल में नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। ग्रहण काल के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई धागे या नुकीले चीजों  का इस्तेमाल करना चाहिए। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य