लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है, जानिए इस साल कब-कब लगेंगे ग्रहण, पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2021 10:13 IST

Solar Eclipse: इस साल दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहे हैं। साथ ही दो चंद्रग्रहण भी इस साल लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2021 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण, इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैंइस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा, भारत में ये दिखाई नहीं देगासाल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण ऐसी खगोलीय घटनाएं हैं, जिसके बार में जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं। हर साल ये खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। धार्मिक लिहाज से भी इनका महत्व है। खासकर हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसलिए भी इसे लेकर हर कोई जानना चाहता है।

ऐसे में आज हम आपको इस पूरे साल यानी 2021 में पड़ने जा रहे सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि इन ग्रहणों को कहां-कहां देखा जा सकेगा। दरअसल, दोनों ग्रहणों को मिलाकर देखें तो इस साल कुल 4 ग्रहण होंगे।

इसमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इन सभी 4 ग्रहणों में से तीन ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। ज्योतिष के अनुसार इन ग्रहणों का असर हर राशि पर पड़ता है, इस लिहाज से भी इसके बारे में जान लेना जरूरी है।

Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में इसे आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। भारत के अलावा इसे अन्य कुछ एशियाई देशों सहित कनाडा, रूस, यूरोप के कुछ हिस्सों और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकता है।

वहीं, दूसरा या कहें कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। भारत में ये दिखा नहीं देगा। इसे यह दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है।

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा

इस साल सूर्य ग्रहण से पहले चंद्र ग्रहण लगेगा। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। इसे भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखा जा सकता है। वैसे, भारत में ​य​​ह मात्र उपछाया ग्रहण होगा। वहीं, दूसरे जगहों पर ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण इसके बाद 19 नवंबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तरी यूरोप, अमेरिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग