लाइव न्यूज़ :

शॉर्ट डे स्पेशल: आज है सबसे छोटा दिन, जानिए धार्मिक लिहाज से क्यों है खास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 10:42 IST

आज का दिन महज 10 घंटे और 48 मिनट तक रहेगा। आज से देवकल शुरू हो रहा है जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

Open in App

21 दिसंबर (गुरुवार) को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात रहेगी। खगोलीय दृष्टि से इसे विंटर सोल्‍टाइस या दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है। यह घटना साल में दो बार होता है एक बार गर्मियों में और दूसरी बार सर्दियों में। इस दिन सूर्य अपनी दक्षिणी गोलार्ध के सबसे ऊपरी प्वाइंट पर रहेगा। संक्रांति के दौरान धरती के अक्ष का झुकाव (सूर्य के संबंध में) अधिकतम 23 डिग्री 26' रहेगा। 

खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार संक्रांति हर साल 20 या 21 जून और 21 से 13 दिसंबर को होते हैं। गर्मियों के दौरान संक्रांति का दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन है और सर्दियों के दौरान संक्रांति का दिन साल का सबसे छोटा दिन है।

दक्षिणी गोलार्ध में होंगे लंबे दिन

इस समय सूर्य मकर रेखा के ऊपर है, जिसके चलते दक्षिणी गोलार्ध में अभी गर्मी का मौसम है। उत्‍तरी गोलार्ध में सूर्य की किरणें सीधी न पड़ते हुए आड़ी पड़ने के कारण ठंड बढ़ जाती है।

विंटर सोलस्टाइस 

गर्मियों में पड़ने वाले सोलस्टाइस को समर सोलस्टाइस और दिसंबर यानी सर्दियों में पड़ने सोलस्टाइस को विंटर सोलस्टाइस के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक महत्व

हिंदू ज्योतिष में शीतकालीन संक्रांति को उष्णकटिबंधीय उत्तरायण के रूप में जाना जाता है। हालांकि नक्षत्र उत्तरायण मकर संक्रांति से शुरू होता है। इस दिन से देवकल शुरू होता है तो शुभ कार्य शुरू करना अच्छा माना जाता है। 

सूर्यास्त और सूर्योदय 

इस दिन 7 बजकर, 9 मिनट, 42 सेकेंड पर सूर्योदय हुआ और सूर्यास्त 17 बजकर, 28 मिनट, 48 सेकेंड पर होगा।  

टॅग्स :हिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल