लाइव न्यूज़ :

Sheetla Ashtami 2020: पूरा गांव जल गया पर माता को बासी खाना चढ़ाने वाली बूढ़ी मां का घर कैसे बचा, पढ़िए शीतला अष्टमी व्रत कथा

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2020 10:19 IST

Sheetla Ashtami 2020: शीतला अष्टमी की त्योहार आम तौर पर होली के आठवें दिन आता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देSheetla Ashtami 2020: इस बार 16 मार्च को शीतला अष्टमी, चढ़ाते हैं बासी प्रसादइस दिन दिन घर में चूल्हा भी नहीं जलाने की है मान्यता, सप्तमी को ही बना लिया जाता है प्रसाद

Sheetla Ashtami 2020: शीतला अष्टमी का त्योहार इस बार 16 मार्च को मनाया जा रहा है। हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाये जाने वाले शीतला अष्टमी को ही कई जगहों पर बसौड़ या बसोरा भी कहा जाता है। आम तौर पर ये होली के आठवें दिन आता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की परंपरा है। शीतला माता को चेचक जैसे रोगों की देवी माना गया है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि शीतला माता को शीतलता पसंद है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शीतला माता अपने हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाड़ू) और नीम के पत्ते धारण किए होती हैं। गर्दभ की सवारी किए वे अभय मुद्रा में विराजमान नजर आती हैं। ऐसी मान्यता है कि ये व्रत करने से परिवार के सदस्यों को त्वचा रोग संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। 

Sheetla Ashtami: शीतला अष्टमी व्रत कथा

शीतला अष्टमी की व्रत कथा इस प्रकार है। एक समय की बात है। एक गांव में एक बूढ़ी माता रहती थी। उसी गांव में एक बार चैत्र कृष्ण अष्टमी के दिन शीतला माता के पूजन का आयोजन हुआ। गांव वालों ने शीतला माता की पूजा-अर्चना करते हुए गरिष्ठ का प्रसाद माता शीतला को प्रसाद रूप में चढ़ाया। गरिष्ठ प्रसाद से माता शीतला का मुंह जल गया। 

माता शीतला इससे नाराज हो गई और अपने कोप से पूरे गांव में आग लगा दी। इस वजह से पूरा गांव जलकर रख हो गया।

हालांकि केवल उस बुढ़िया का घर बचा रह गया। गांव वालों ने जाकर उस बूढ़ी माता से घर ने जलने का कारण पूछा तब उन्होंने माता शीतला को प्रसाद खिलाने की बात कही। बूढ़ी माता ने बताया कि उन्होंने रात को ही प्रसाद बनाकर रख लिया था और माता को ठंडा और बासी प्रसाद खिलाया। 

बुढ़ी माता की बात सुनकर गांव वालों को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने उसी क्षण माता शीतला से क्षमा याचना की तथा अगले पक्ष में सप्तमी/अष्टमी के दिन उन्हें बासी प्रसाद खिलाकर माता शीतला का पूजन किया। 

Sheetla Ashtami: शीतला माता को पसंद है ठंडी चीज, चढ़ाते हैं बासी प्रसाद

ऐसी मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन घर में चूल्हा भी नहीं जलाना चाहिए। शीतला माता का आशीर्वाद पाने के लिए सप्तमी और अष्टमी दोनों दिन व्रत किया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा के समय उन्हें खास मीठे चावलों का भोग चढ़ाया जाता है। 

ऐसी मान्यता है कि शीतला माता को ठंडी चीजें बहुत प्रिय हैं। उनके लिए चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। इन्हें सप्तमी की रात को बनाया जाता है। ये दिन ऋतु परिवर्तिन का भी संकेत देता है। ऐसा कहते हैं कि इस अष्टमी के बाद बासी खाना नहीं खाया जाना चाहिए।

टॅग्स :शीतला अष्टमीहोलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग