लाइव न्यूज़ :

शनिवार को भूल से भी न करें ये 7 काम, आ सकता है बहुत बड़ा संकट

By गुणातीत ओझा | Updated: June 27, 2020 08:32 IST

ज्योतिष में कुल नौ ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु बताए गए हैं। इन नौ ग्रहों में शनिदेव को क्रूर माना जाता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल का दान जरूर करें।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं।

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। ज्योतिष में कुल नौ ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु के बारे में विस्तार से बताया गया है। सभी ग्रहों में शनिदेव को सबसे ज्यादा क्रोधी माना जाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल का दान करना चाहिए। कई ऐसे भी काम हैं जिसे करने से बचना चाहिए, नहीं तो व्यक्ति को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं ऐसी बातें जिन्हें अपनाकर आप शनि देव के क्रोध से बच सकते हैं। उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। शनिवार को इन कामों को करने से बचना चाहिए...

मसूर – शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

मांसाहार – शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

शराब – शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं।

काला तिल – काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निषेध माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।

तेल – किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।

लोहा – लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवार के दिन लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।

काली वस्तुएं – शनिवार के दिन काली वस्तुएं, काले वस्त्र आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन इन चीजों का दान करना श्रेष्ठ होता है।

टॅग्स :टिप्स एंड ट्रिक्सधार्मिक खबरेंज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग