लाइव न्यूज़ :

साढ़ेसाती से हैं परेशान तो अभी शुरू करें ये 5 आसान उपाय, शनिदेव के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 12:49 IST

शनि देव ने ढाई साल बाद एक बार फिर अपनी राशि बदल ली है और वे मकर राशि में आ चुके हैं। इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें शनि के प्रकोप से कैसे छुटकारा पाएं।

Open in App
ठळक मुद्देशनि देव का राशि परिवर्तन, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रभाव होगामिथुन, तुला और कुम्भ राशि के लिए आने वाले दिन संघर्षपूर्ण, करें ये उपाय

Shani Transit: शनि देव के राशि परिवर्तन से अगले ढाई साल सभी जातकों के लिए उथलपुथल वाले रहने वाले हैं। शनि देव करीब 29 बाद अपनी मूल राशि मकर में पहुंचे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से जहां वृषभ और कन्या राशि वाले जातक ढैय्या से मुक्त होंगे वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रभाव होगा। 

मिथुन, तुला और कुम्भ राशि के लिए आने वाले दिन संघर्षपूर्ण रहने वाले हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन के बाद अगर आपकी राशि पर भी साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव पड़ने जा रहा है, तो इन आसान तरीकों से आप शनि देव को खुश कर सकते हैं।

- अगर आप साढ़ेसाती से परेशान हैं तो 1-14 मुखी रुद्राक्ष माला आपको धारण करनी चाहिए। इससे शनिदेव के प्रकोप से राहत मिलेगी। साथ ही इस अवधि में रोज शनिदेव के चरणों का भी दर्शन कीजिए।

- अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो अभी ही नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दें। साथ ही गुरुवार के दिन गाय को आटे के पेड़े पर हल्दी लगाकर खिलाएं। गुड़ और चने की दाल भी खिलाएं। इससे शनि देव के प्रकोप से राहत मिलेगी।

- नौकरी में परेशानी आ रही है तो भी प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ की शुरुआत शनिवार से ही करें और शुक्रवार को उसका समापन करें।

- विवाह में परेशानी आ रही है तो गणपति, लक्ष्मी, भैरव और हनुमान जी की अराधना करें। ऐसा करने से शनि दोष खत्म होता है और शादी के योग बनते लगते हैं।

- शनि ग्रह को शांत करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दान करें। साथ ही हनुमान स्रोत, हनुमान मंत्र, हनुमानाष्टक का पाठ भी करें।

टॅग्स :शनि देवज्योतिष शास्त्रमाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग