लाइव न्यूज़ :

शनि जयंती 2018: कर्मफल दाता को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, इन मंत्रों के जाप से बरसेगी कृपा

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2018 08:18 IST

Shani Jayanti 2018: यदि आपने नीलम रत्न धारण किया हुआ है तो इसे शनि जयंती पर उतार दें।

Open in App

शनि जयंती को भगवान शनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 15 मई को शनि जयंती है। इसी दिन भौमवती अमावस्या और वटसावित्री व्रत भी है। एक से अधिक शुभ तिथियों के कारण इस बार की शनि जयंती अत्यंत शुभ मानी जा रही है। हिन्दू धर्म के अनुसार शनिदेव कर्मफल दाता हैं, यानी मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही उसे फल देते हैं। शनिदेव न्याय प्रिय हैं इसलिए अन्याय करने वाले को दंड देते हैं। शनि जयंती के उपलक्ष्य में आइए आपको बताते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के कुल 5 उपाय। इन्हें नियमानुसार करने से भगवान शनि की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

- पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं- चीटियों को काला तिल और गुड़ खिलाएं- चमड़े के जूते चप्पल गरीबों में दान करें- पीपल के पेड़ में केसर, चन्दन, फूल आदि अपिर्त करके तेल का दीपक जलाएं- यदि नीलम धारण किया हुआ है तो इसे शनि जयंती पर उतार दें

यह भी पढ़ें: अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा

शनि जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप:

1. सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्षः शिवप्रियःमंदचार प्रसन्नात्मा पीड़ां हरतु में शनिः

2. नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं।छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्।।प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

3. ओम शं शनैश्चराय नमः। 

4. ओम शं शनैश्चराय नमः। ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिया।कण्टकी कलही चाथ तुरंगी महिषी अजा।। शं शनैश्चराय नमः।

5. ओम शं शनैश्चराय नमः।कोणस्थ पिंगलो बभ्रु कृष्णौ रौद्रान्तको यमः।सौरि शनैश्चरा मंद पिप्पलादेन संस्थितः।।ओम शं शनैश्चराय नमः।

टॅग्स :शनि देवहिंदू त्योहारपूजा पाठमंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग