लाइव न्यूज़ :

Sawan Puja Samagri List: सावन में भगवान शिव की पूजा से पहले तैयार कर लें सामग्री लिस्ट, अधूरी न रह जाए पूजा

By गुणातीत ओझा | Updated: July 6, 2020 14:50 IST

शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शंकर आसानी से भक्त की आराधना से खुश हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोले शंकर भी कहा जाता है। भगवान शिव को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं कि शिव जी को कुछ चीजें बेहद पसंद हैं। ऐसे तैयार करें पूजा की लिस्ट..

Open in App
ठळक मुद्दे सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। आज 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।सावन का माह भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

सावन सोमवार (SawanPuja Samagri List):सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। आज 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का माह भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाए तो भक्तों पर उनकी अपार कृपा बरसती है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शंकर आसानी से भक्त की आराधना से खुश हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोले शंकर भी कहा जाता है। भगवान शिव को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं कि शिव जी को कुछ चीजें बेहद पसंद हैं। सोमवार का व्रत रखने या पूजा करने जा रहे हैं, तो आइये आपको बताते हैं पूजा सामग्री की लिस्ट...

बिल्व पत्र (बेल का पत्ते), रुद्राक्ष, भस्म, त्रिपुण्ड्रक, धतूरा, भांग, अक्षत, आक, धतूरा या कनैल का फूल। शिवलिंग पर यह चीजें अर्पित करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव लिंग की परिक्रमा करें। शिवलिंग की परिक्रमा आधी ही करनी चाहिए।

गंगा जल, गाय का दूध, दही, फूल, फूल माला, कम से कम 5 या 51 बेलपत्र, शहद, शक्कर, घी, कपूर, रुइ की बत्ती, प्लेट, नया कपड़ा, यज्ञोपवित, सुपारी, इलायची, लौंग, पान का पत्ता, सफेद चंदन, धूप, दिया, धतूरा, भांग, जल पात्र, चम्मच, नैवेद्य, मिठाई। भगवान शिव को ये चीजें भी अति प्रिय हैं। इन्हें अपनी पूजा की थाली में शामिल करना ना भूलें।

आपसे अगर पूजा में कोई भूल हो जाती है तो याद आते ही 'आवाहनं न जानामि, न जानामि तवार्चनम, पूजाश्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर' मंत्र का जाप कर भगवान शिव से माफी मांग लें।

टॅग्स :सावनभगवान शिवटिप्स एंड ट्रिक्समंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य