लाइव न्यूज़ :

Sawan Shivratri 2021: सावन की शिवरात्रि कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 15:37 IST

Sawan Shivratri 2021: सावन के महीने में सोमवार व्रत की तरह ही शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है। इस बार सावन में शिवरात्रि 6 अगस्त को है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन शिवरात्रि का पर्व इस बार 6 अगस्त (शुक्रवार) को है, ये चतुर्दशी की तिथि होगीसावन में शिवरात्रि का व्रत करने का भी विशेष महत्व है, 7 अगस्त को व्रत के पारण का समय

Sawan Shivratri:सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस पवित्र महीने में हर सोमवार की तरह सावन शिवरात्रि का भी महत्व विशेष है। आइए जानते हैं इस बार कब है सावन शिवरात्रि

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि कब है

सावन शिवरात्रि का पर्व इस बार 6 अगस्त 2021 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा और उपासना करते हैं।

पंचांग के अनुसार ये चतुर्दशी तिथि है। हर महीने की इसी तिथि को शिवरात्रि की पूजा की जाती है। चतुर्दशी की तिथि का आरंभ 06 अगस्त दिन शुक्रवार शाम को 06 बजकर 28 मिनट से होगा और इसका समापन 07 अगस्त 2021 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर होगा।

6 अगस्त को सावन शिवरात्रि का शुभ समय

शाम 07: 08 बजे से रात 09 : 48 बजे तकरात 09 : 48 बजे से देर रात 12 :27 बजे तकदेर रात 12:27 बजे से तड़के 03 : 06 बजे तक

सावन शिवरात्रि पारण का समय

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण 07 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक कर सकते हैं। व्रत का पारण नियम पूर्वक करना चाहिए और इसके बाद दान आदि का कार्य भी करना चाहिए।

सावन महीने में शिवरात्रि की पूजा विधि

सावन के शिवरात्रि के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करने के बाद भोलेनाथ की पूजा करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर भोलनाथ को गंगाजल और दूध का अभिषेक करें। 

इस दिन विधि- विधान से पूजा करें। भोलनाथ को भाग, धतूरा, बेलपत्र, आदि चढ़ाएं। इस दिन फलाहार रखा जाता है। इस व्रत का पारण अगली सुबह को किया जाता है।

शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

सावन के महीने में भोलेनाथ को भाग, धतूरा और बेलपत्र और गंगाजल अर्पित करें। मान्यता है कि इस महीने में भोलेनाथ की प्रिय चीजें चढ़ाने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस महीने में सांप की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस महीन में महामृत्युजय और शिवमंत्रों का जाप करना चाहिए।

टॅग्स :सावनभगवान शिवहिंदू त्योहारमहाशिवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य