लाइव न्यूज़ :

Sawan 2024: शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाने से सफल होंगे सभी कार्य, वीडियो के जरिए समझिए महत्व

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2024 13:25 IST

वैसे तो दूर्वा घास भगवान गणेश को अति प्रिय है, लेकिन जब बात इस घास को भगवान शिव पर चढ़ाने की आती है तब इसे शिवलिंग पर चढ़ाने के कई लाभ होते हैं।

Open in App

हिंदू धर्म में दूर्वा घास काफी महत्व रखती है। दूर्वा एक विशेष प्रकार की घास है। दूर्वा शब्द दुहु और अवम शब्दों से मिलकर बना है। दूर्वा भगवान के दूर स्थित शुद्ध आध्यात्मिक कणों (पवित्रक) को भक्त के करीब लाती है। भगवान को दूर्वा चढ़ाए बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती।

दूर्वा घास में तीन ब्लेड होते हैं जो आदि शिव, आदि शक्ति और आदि गणेश के तीन सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूर्वा के कोमल अंकुरों का उपयोग किसी देवता की पूजा अनुष्ठान में किया जाता है। इन कोमल अंकुरों में अपने पत्तों पर गिरी ओस की बूंदों में मौजूद देवताओं के सिद्धांतों को अवशोषित करने की सबसे अधिक क्षमता होती है। इससे साधक को लाभ होता है।

वैसे तो दूर्वा घास भगवान गणेश को अति प्रिय है, लेकिन जब बात इस घास को भगवान शिव पर चढ़ाने की आती है तब इसे शिवलिंग पर चढ़ाने के कई लाभ होते हैं। इसी क्रम में अगर आप शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाते हैं तो इससे आपके सभी कार्य सफल होंगे। दूर्वा घास भगवान शिव को चढ़ाने से न सिर्फ आपको वित्तीय स्थिरता मिलती है बल्कि इससे आपके परिवार का समग्र कल्याण भी होता है।

यही नहीं, दूर्वा घास औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है, इसलिए ऐसी मान्यता है कि कोई व्यक्ति शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाता है तो उसे अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के अनुसार, अगर आप शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाते हैं तो इससे आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं रहेंगी, तंत्रिका संबंधी असंतुलन नहीं होगा और आर्थिक लाभ भी होगा।

टॅग्स :सावनभगवान शिवपूजा पाठभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स