लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2020 Sehri & Iftar Time: रमजान का 24वां दिन, जानें सहरी और इफ्तार का टाइम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2020 08:38 IST

रोजा खोलते समय कम चिकनाई वाली चाजों का ही सेवन करें। इस दौरान दिनभर खुद को तृप्त महसूस कराने के लिए उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें।

Open in App
ठळक मुद्देरोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना।रोजा में दिन उगने से पहले भोजन किया जाता है और दिन ढलने के बाद ही कुछ खाया जाता है।

रमजान का आज (18 मई) 24वां दिन है। रमजान के इस पाक महीने में लोग इस बार अपने घरों पर रहकर ही अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं है और ये उचित भी नहीं है। इन दिनों में लोग रोजा रखते हैं।

रोजा में दिन उगने से पहले भोजन किया जाता है और दिन ढलने के बाद ही कुछ खाया पीया जाता है। मुसलिम समुदाय के इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। आज रमजान के रोजे का 24वां दिन है।

रोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना। रोजे के समय पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ये नमाज घरों पर ही पढ़ी जाएगी। सभी मुसलिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है कि वो इस लॉकडाउन में बाहर ना निकलें। घर पर रहकर ही नमाज अदा करें।

वहीं रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कुभ नहीं खाया जाता। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है।

वहीं दूसरी सबसे जरूरी चीज होती है इफ्तार। शाम को सूरज डूब जाने के बाद रोजेदार जब रोजा खोलते हैं तो इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार को हमेशा खजूर खाकर खोला जाता है। अगर ऐसा नहीं है फिर भी इफ्तार में सबसे जरूरी खजूर ही होता है। 

आइए आपको बताते हैं 18 मई को सहरी और इफ्तार का समय-

24वां रोजा - 18 मई 2020सहरी - 03:59इफ्तार -19:09

रमजान महीने में सहरी और इफ्तार करते-करते आपके डेली रूटीन में फर्क पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने डायट का पूरा ध्यान रखें। कोशिश करें कि रोजा खोलते समय कम चिकनाई वाली चाजों का ही सेवन करें। इस दौरान दिनभर खुद को तृप्त महसूस कराने के लिए उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें।

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वMyanmar Earthquake: म्यांमार में जिस वक्त आया था भूकंप नमाज पढ़ रहे थे लोग, 700 से ज्यादा मुसलमानों की हुई मौत

पूजा पाठHappy Eid Ul-Fitr 2025 Wishes: ईद मुबारक, ईद-उल-फितर पर अपने दोस्तों और करीबियों को भेजिए ये खास संदेश

कारोबारStock Market Today: आज पूरे देश में मनाई जा रही ईद, क्या शेयर बाजार रहेंगे बंद? जानें

भारतWaqf Bill Amendment: 'अलविदा जुम्मा के दौरान मुसलमान बांधे काली पट्टी', ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ ने की अपील

भारतAlvida Jumma 2025: अलविदा जुम्मा और ईद के लिए नोएडा में धारा 163 लागू, पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी; संभल में भी पाबंदियां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय