Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, चौथा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: April 26, 2020 11:52 IST2020-04-26T11:52:20+5:302020-04-26T11:52:20+5:30

रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है।

ramadan 2020 don't do these things while ramadan fasting roza/rosa | Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, चौथा वाला है सबसे जरूरी

Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, चौथा वाला है सबसे जरूरी

Highlightsखजूर से ही अपना रोजा खोलना अच्छा माना जाता है। रमजान महीने में सहरी और इफ्तार करते-करते आपके डेली रूटीन में फर्क पड़ता है।

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस्लमान धर्म में इसे सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान के इस महीने में मुसलिम समुदाय अल्लाह की इबादत करते हैं। इन्हीं रमजान के दिनों में लोग रोजा भी रखते हैं। 26 अप्रैल यानी आज रमजान के रोजे का दूसरा दिन है। 

रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कुभ नहीं खाया जाता। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है। सहरी और इफ्तार के दौरान कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए-

सहरी और इफ्तार में जरूर रखें इन बातों का ध्यान-

1-चिकनाई वाली चीजों को कहें ना

रमजान महीने में सहरी और इफ्तार करते-करते आपके डेली रूटीन में फर्क पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने डायट का पूरा ध्यान रखें। कोशिश करें कि रोजा खोलते समय कम चिकनाई वाली चाजों का ही सेवन करें। इस दौरान दिनभर खुद को तृप्त महसूस कराने के लिए उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें।

2- नींबू पानी जरूर पिएं

शाम के समय नमक और चीनी मिलाकर बनाए गए एक गिलास नींबू पानी से अपना रोजा खोलें, इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। आपका पेट भी सही रहेगा।

3-खजूर

परंपरागत तरीके से देखा जाए तो खजूर से ही अपना रोजा खोलना अच्छा माना जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये महत्वपूर्ण हैं। खजूर ऊर्जा का स्रोत होते हैं। इसलिए आपको अपना रोजा खजूर से खोलना चाहिए। मगर मधुमेह रोगियों को खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए।

4-दवा को ना कहें ना

अगर आपको दिल की बीमारी, श्वांस, डायबिटीज के रोगी हैं तो हर हाल में दवा लीजिए। हां आप चाहें तो दवा लेने का समय बदल सकते हैं लेकिन अपनी दवा लेना न भूलें। 

5-सोने से ठीक पहले ना खाएं कुछ

रात को सोने से एक घंटे पहले कुछ भी न खाएं। ऐसा करने से आपको रात को अच्छी नींद आएगी।

Web Title: ramadan 2020 don't do these things while ramadan fasting roza/rosa

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ramadanरमजान