लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ धामः पीएम मोदी ने विकास कार्यों की 'वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग' के जरिए समीक्षा की

By गुणातीत ओझा | Updated: July 15, 2020 15:58 IST

केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने राज्य सरकार से धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा की।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने राज्य सरकार से धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कुछ सुझाव देते हुए उम्मीद जताई कि इनको अमली जामा पहनाए जाने से इस प्रख्यात तीर्थ स्थल के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’ उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन मात्र से करोड़ों श्रद्धालुओं को अपूर्व ऊर्जा मिलती है।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिए कि यात्रियों को गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलें और तकनीक के इस्तेमाल से तीर्थ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व को दिखाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी व्यवस्थाएं विकसित हों, इनको लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई।’’ केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल की दिव्यता बढ़ाने पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को केंद्र में रखकर और व्यापक विकास किए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी।’’ प्रधानमंत्री ने पिछले महीने भी केदारनाथ धाम विकास और पुनर्निर्माण परियोजना की वीडियो कॅान्‍फ्रेंसिंग के जरिए उत्‍तराखंड सरकार के साथ समीक्षा की थी।

बता दें कि बीते दो वर्ष से मंदिर के पीछे आदिगुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा समाधि का राफ्ट तैयार हो चुका है। इसी राफ्ट पर समाधि स्थल बनाया जाना है। सरस्वती नदी किनारे घाट निर्माण और मंदिर तक आस्था पथ भी बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इस मार्ग से दिव्यांग श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेदारनाथउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल