लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर माह में बदलेगी इन चार ग्रहों की चाल, जानिए क्या होगा आपका हाल

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2021 15:06 IST

इस अक्टूबर माह में चार ग्रहों की चाल बदलेगी। इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों में पड़ेगा। इस महीने शुक्र, बुध सूर्य और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्र और बुध ग्रह ने 2 अक्टूबर को बदली है अपनी चालसूर्य ग्रह 17 को तो मंगल 22 अक्टूबर को बदलेंगे अपनी राशि

शुक्र ग्रह ने 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वृश्चिक राशि में गोचर किया है और इस राशि में 30 अक्टबर 2021 तक रहेंगे। फिर ये मकर राशि में जाएंगे यहां 8 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 

बुध का कन्या राशि में गोचर

संचार, बुद्धि और चातुर्यता का कारक बुध ग्रह ने 2 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में बुध 2 नवंबर 2021 को सुबह 10:05 बजे तक रहेगा। बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि का स्वामी है। बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच का माना जाता है। कन्या राशि में बुध बेहद मजबूत स्थिति में होता है। ऐसे में बुध के प्रभाव से इस राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।

सूर्य का तुला राशि में गोचर

सूर्य ग्रह को सृष्टि की आत्मा कहा जाता है। यह पिता, राजा, नेतृत्व, उच्च पद, मान-सम्मान आदि का कारक है। सूर्य ग्रह अक्टूबर 17 को दोपहर 01:28 बजे कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है तो तुला में यह नीच भाव में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर हो जाता है।

मंगल ग्रह का तुला राशि में प्रवेश

क्रोध, हिंसा, सैन्य शक्ति, साहस और पराक्रम का कारक मंगल ग्रह 22 अक्टूबर, 2021 को रात्रि 02:26 बजे शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करेगा जो 5 दिसंबर 2021 तक इसी राशि में रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। यह मकर राशि में उच्च भाव होता है और कर्क राशि में नीच का कहलाता है। मंगल के तुला राशि में आने से सभी राशियों के जातकों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतसूर्यमंगल ग्रहशुक्र गृह
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना