Paush Purnima: चंद्र ग्रहण के साथ आज पौष पूर्णिमा भी, प्रयागराज में संगम सहित देश भर की नदियों के किनारे जुटे श्रद्धालु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2020 08:58 AM2020-01-10T08:58:46+5:302020-01-10T08:58:46+5:30

Paush Purnima and Lunar Eclipse: आज पौष पूर्णिमा है। इसी के साथ माघ मेले की भी शुरुआत हो रही है जो करीब डेढ़ महीने तक चलेगा।

Paush Purnima and Lunar Eclipse 2020 Devotees offer prayers, magh mela snan dates and Mahashivratri | Paush Purnima: चंद्र ग्रहण के साथ आज पौष पूर्णिमा भी, प्रयागराज में संगम सहित देश भर की नदियों के किनारे जुटे श्रद्धालु

पौष पूर्णिमा पर स्नान के लिए प्रयागराज में श्रद्धालु (फोटो- एएनआई)

HighlightsPaush Purnima: प्रयागराज में संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी, माघ मेले की शुरुआतआज उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी है, शनिवार से शुरू हो रही माघ माह की शुरुआत

Paush Purnima 2020: पौष पूर्णिमा के मौके पर आज प्रयागराज सहित देश भर के अलग-अलग जगहों पर नदियों में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। इसकके बाद शनिवार से माघ माह की शुरुआत हो रही है। पौष पूर्णिमा के साथ-साथ आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण रात में 10.36 बजे से शुरू होगा और ये देर रात 2.44 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है।

पौष पूर्णिमा से माघ मेले की भी शुरुआत 

पौष पूर्णिमा से ही आज माघ मेले की भी शुरुआत होने जा रही है। जो आम तौर पर महाशिवरात्रि तक जारी रहता है। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी को है। इस लिहाज से देश के कई पवित्र नदियों के किनारे इस दौरान लगने वाले मेलों की भी शुरुआत होती है। 


करीब डेढ़ महीने के चलने वाले इस विशेष पर्व के दौरान पवित्र नदियों के संगम में स्नान और फिर दान का विशेष महत्व है। ऐसे तो इन दिनों में देश भर के कई जगहों पर लोग नदियों के किनारे इकट्ठा होकर उसमें आस्था की डुबकी लगाते हैं लेकिन विशेष आयोजन इलाहाबद, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार आदि जगहों पर ही देखने को मिलता है।

Magh Mela 2020: माघ मेला के स्नान पर्व

पौष पूर्णिमा से लोगों का नदियों के किनारे जुटना शुरू होता है और महाशिवरात्रि तक जारी रहता है। इसलिए माघ माह में संगम के तट पर निवास को 'कल्पवास' भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान पर्व में ऐसे तो सभी स्नानों का शुभ फल मिलता है। हालांकि, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या का महत्व विशेष है। ये हैं सभी स्नानों के दिन..

पौष पूर्णिमा- 10 जनवरी (शुक्रवार)
मकर संक्रांति- 15 जनवरी (बुधवार)
मौनी अमावस्या- 24 जनवरी (शुक्रवार)
वसंत पंचमी- 30 जनवरी (मंगलवार)
माघी पूर्णिमा- 9 फरवरी (रविवार)
महाशिवरात्रि- 21 फरवरी (शुक्रवार)

Web Title: Paush Purnima and Lunar Eclipse 2020 Devotees offer prayers, magh mela snan dates and Mahashivratri

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे