लाइव न्यूज़ :

Paush Purnima 2021: आज पौष पूर्णिमा पर गुरु पुण्य योग, क्या है स्नान का मुहूर्त? पंचाग से जानिए राहुकाल का समय

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2021 08:56 IST

Paush Purnima 2021: पौष पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। प्रयागराज में कल्पवास की शुरुआत भी पौष पूर्णिमा से हो जाती है और करीब डेढ़ महीने तक चलती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार पौष पूर्णिमा पर गुरु पुण्य योग, प्रीति योग, शुभ योग और स्वार्थ सिद्धि अमृत योगपूर्णिमा तिथि 27 जनवरी, बुधवार की रात में 12:32 से 28 जनवरी की आधी रात तकपौष पूर्णिमा के साथ कल्पवास की भी शुरुआत, प्रयागराज में संगम तट पर जुटते है श्रद्धालु

Paush Purnima 2021: आज पौष पूर्णिमा है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले माघ मेलाप्रयागराज में शुरू हो जाता है। इसे कल्पवास भी कहते हैं। 

कल्पवास में संगम के तट पर रहकर वेदों का अध्ययन करना और ध्यान करने का खासा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि कल्पवास मनुष्य के आत्मिक विकास का जरिया है। कहते हैं कि जो जातक कल्पवास करते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है और उन्हें जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति भी मिलती है।

Paush Purnima 2021: पौष पूर्णिमा पर गुरु पुण्य योग

इस बार पौष पूर्णिमा पर गुरु पुण्य योग, प्रीति योग, शुभ योग और स्वार्थसिद्धि अमृत योग बन रहा है। पूर्णिमा तिथि 27 जनवरी, बुधवार की रात में 12:32 बजे से शुरू हो गई है जो 28 जनवरी को रात 12:32 बजे तक रहेगी। 

ऐसे में गुरुवार यानी आज ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान दान शुरू है। पौराणिक मान्यताओं में कहा गया है कि प्रयाग में कल्पवास करने वाले के लिए स्वर्ग का द्वार खुल जाता है। 

Paush Purnima 2021: 28 जनवरी, पंचाग के अनुसार जानिए कब है राहुकाल

आज राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक का रहेगा। वहीं, यमगंड सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक का है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरु पुष्‍य योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 29 जनवरी को 3 बजकर 51 मिनट तक का है।

ऐसे ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 05 म‍िनट तक का रहेगा। अमृ‍त काल रात को 09 बजकर 26 म‍िनट से 11 बजकर 2 मिनट तक का है। सर्वार्थ स‍िद्धि योग और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन-रात रहेगा।

टॅग्स :हिंदू त्योहारमाघ मेलाप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल