लाइव न्यूज़ :

ओशो का जीवन दर्शन: जब अकबर ने कहा- मैं राम से छोटा राजा तो नहीं, मेरे ऊपर भी लिखो रामायण!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 14, 2020 9:59 AM

ओशो के अनुसार हम अक्सर दूसरों की नकल में लगे रहते हैं। हम बस हम हो जाएं बस इतना ही काफी है। नकल में आजकल लोग भटक गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअकबर-बीरबल की कहानी से ओशो ने दी नकल नहीं करने की नसीहत'तुम तो तुम हो जाओ बस उतना ही काफी है, नकल में मत पड़ना'

एक बार अकबर ने अपने दरबार में अपने नवरत्नों को बुलाकर कहा कि अब मैं बूढ़ा हुआ, इधर मैं बहुत प्रशंसा सुनता हूं रामायण की, तो मैं कोई राम से छोटा राजा तो नहीं हूं। क्या मेरे जीवन पर रामाणय नहीं लिखी जा सकती?

अकबर की बात सुन आठ रत्न तो चुप थे पर बीरबल बोल पड़े। बीरबल ने कहा, 'लिखी जा सकती है, क्यों नहीं लिखी जा सकती? आप में क्या कमी है? अरे, राम का राज्य आपसे छोटा ही था। आपका राज्य तो औरों से भी बड़ा है। आप तो शहंशाहों के भी शहंशाह हैं। वे तो केवल राजा राम थे। लिख दूंगा पर काम मेहनत का है। शास्त्र बड़ा है, एक लाख अशर्फी पेशगी और एक साल का समय लगेगा।'

अकबर ने कहा, 'करो, कोई फिक्र नहीं। इसी समय एक लाख अशर्फी ले जाओ और साल भर की तुम्हारी छुट्टी।' बीरबल एक लाख अशर्फी लेकर आ गये। वे एक साल गुलछर्रे उड़ाते रहे। न कोई किताब लिखी और न ही कोई काम इस संबंध में किया। अकबर बीच-बीच में खबर लेते रहे कि क्या हुआ? बीरबल हमेशा यही जवाब भेज देते कि लिखी जा रही है, जैसे ही साल पूरा होगा हाजिर कर दूंगा।

बहरहाल, साल पूरा हुआ। बीरबल दरबार में पहुंचे। किताब वगैरह कुछ भी साथ नहीं ले कर आए। अकबर ने उनसे पूछा- 'किताब कहां है।' बीरबल ने कहा सब पूरा हो गया है बस एक ब्यौरा बाकी है जिसके बारे में आपके बिना कोई नहीं बता सकता। उसके बिना रामायण पूरी नहीं होगी। हमारे राम की सीता क रावण चुरा ले गया था। आपकी बेगम को कौन चुरा कर ले गया? उसका नाम-पता बता दो, किताब पूरी हो जाएगी।

यह सुनते ही अकबर गुस्से में आ गया। उसने तलवार खींच ली और कहा- 'तुम पागल हो गये हो? मेरी बेगम पर कोई आंखे तो उठाए। आंखे निकलवा लूं। कोई जुबान तो खोले! जुबान कटवा दूं! तुम कैसी बात करते हो।'

बीरबल ने कहा कि महाराज फिर तो रामायण नहीं लिखी जा सकती। अकबर ने कहा, 'अगर ये झंझट करना है तो हमें रामायण लिखवानी ही नहीं।' बीरबल ने कहा- 'जैसी मर्जी, मगर मेरी साल भर की मेहनत तो फिजूल गई। आप कहो तो महाभारत लिख दूं।' 

अकबर ने कहा कि महाभारत का भी नाम सुन रखा है। ये तो और बड़ी किताब है। बीरबल ने फिर तपाक से कहा- 'दो लाख अशर्फियां लगेंगी और साल भर का समय भी लगेगा।' अकबर ने कहा वो सब तो मिल जाएगा लेकिन पहले ये बताओ कि इसमें रावण वगैरह तो नहीं आता? सीता तो नहीं होंगी?

बीरबल ने कहा- कभी नहीं, न रावण होगा और न ही इस कथा में सीता होंगी। अकबर फिर राजी हो गये। बीरबल दो लाख अशर्फी और साल की छुट्टी पर फिर निकल गये। साल भर बीरबल ने फिर गुलछर्रे उड़ाए और साल बितने पर हाजिर हो गये। अकबर ने फिर हैरान होकर किताब के बारे में पूछा। बीरबल ने कहा- 'महाराज एक ब्यौरे की जरूरत है। इसके बारे में आपके अलावा और कोई नहीं बता सकता। उसके बिना किताब भी अधूरी रह जाएगी।' 

बीरबल ने आगे कहा- 'महाभारत में द्रौपदी के पांच पति थे। आपकी बेगम के एक पति को आप है। बाकी के चार कहां हैं। उनके नाम जरा बता दो।'

इतना सुनना था कि अकबर ने अपनी तलवार म्यान से बाहर निकाल ली। कहा- 'तू ठहर बीरबल, तुने समझ क्या रखा है।' बीरबल ने कहा- 'महाराज मैं क्या कर सकता हूं। आप ही कहते तो कि किताब लिखो और लिखता हूं तो उसमें अड़चन आती है। फिर कहो तो वेद लिख दूं।'

अखबर ने गुस्से में कहा, 'हमें लिखवाना ही नहीं। एक बात समझ आ गई कि दूसरे की कहानी किसी दूसरे पर चस्पां नहीं की जा सकती।' इस पर बीरबल ने कहा आपको बात जल्दी समझ आ गई नहीं तो किसी-किसी नासमझ को तो ऐसी बातें जनम-जनम तक समझ नहीं आती। तुम तो तुम हो जाओ बस उतना ही काफी है। तुम्हारा फूल खिले, तुम्हारी सुहंध उड़े, तुम्हारा दीया जले! 

जब तुम खिलोगे तो तुम्हारे भीतर भी वही महिमा होगी जो कृष्ण की है, बु्द्ध की है मगर कहानी वही नहीं होगी। वाद्य वही होगा लेकिन धुन तुम पर तुम्हारी बजेगी। तुम सिर्फ वही बन सकते हो जो तुम वास्तव में हो। नकल में मत पड़ना। नकल में लोग भटक गये हैं।

टॅग्स :ओशोलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीओशो पर इटली के फिल्ममेकर ने बनाई है नई डॉक्यूमेंट्री, पुणे फिल्म फेस्टिवल में कल होगी स्क्रीनिंग

भारतजब ओशो ने ताजमहल को पुराना हिंदू महल बताते हुए दिए थे ये तर्क

भारतक्या ताज महल पहले था हिंदू मंदिर? ओशो ने बताया था ‘सच’

महाराष्ट्रलंदन की प्रतिष्ठित पत्रिका 'कॉन्डे नैस्ट ट्रेवलर' ने किया 'लोकमत महामैराथन' का सम्मान

भारतमधुकर भावे का ब्लॉगः पहले के वो 24 वर्ष..और बाद के यह 24 वर्ष

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठMahashivratri 2024 Muhurat: महाशिवरात्रि पर क्या है पूजा का शुभ समय? जानें रात्रि 4 प्रहर के शिव पूजा मुहूर्त

पूजा पाठMahashivratri 2024 Mantra: भगवान शिव के 11 अचूक मंत्र, जिनका महाशिवरात्रि में जप करने से होगा कल्याण

पूजा पाठSpiritual Story Of Garuda: कैसे पड़ा भगवान विष्णु का नाम ‘गरुड़ध्वज’, जानिए प्रभु की अनुपम ‘श्रीगरुड़गोविन्द’ कथा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 March 2024: आज वित्तीय लाभ पाएंगे सिंह राशि के लोग, तुला राशिवालों की सेहत रहेगी दुरुस्त

पूजा पाठआज का पंचांग 07 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय