November 2025 Festival List: नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली सहित अनेकों व्रत-त्यौहार, देखें लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2025 15:30 IST2025-10-31T15:30:50+5:302025-10-31T15:30:50+5:30
इस महीने देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली और वृश्चिक संक्रांति के अलावा कई अन्य व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे।

November 2025 Festival List: नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली सहित अनेकों व्रत-त्यौहार, देखें लिस्ट
November 2025 Vrat Festival List: नवंबर 2025 में कई व्रत-त्यौहार पड़ रहे हैं। इस माह शुरुआत से ही त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। इस महीने देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली और वृश्चिक संक्रांति के अलावा कई अन्य व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे। माह के पहले दिन देवउठनी एकादशी है। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं तुलसी विवाह से शादी का सीजन भी प्रारंभ हो जाएगा।
नवंबर 2025 में व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट (November 2025 Vrat Festival List) :-
1 नवंबर 2025, शनिवार : देवउठनी एकादशी
2 नवंबर 2025, रविवार : तुलसी विवाह
3 नवंबर 2025, सोमवार : सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर 2025, मंगलवार : वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर 2025, बुधवार : कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती
6 नवंबर 2025, गुरुवार : मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
7 नवंबर 2025, शुक्रवार : रोहिणी व्रत
8 नवंबर 2025, शनिवार : गणाधिप संकष्टी व्रत, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर 2025, बुधवार : कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
15 नवंबर 2025, शनिवार : उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर 2025, रविवार : वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2025, सोमवार : सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर 2025, मंगलवार : मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर 2025, गुरुवार : मार्गशीर्ष अमावस्या
24 नवंबर 2025, सोमवार: विनायक चतुर्थी
25 नवंबर 2025, मंगलवार : विवाह पंचमी
26 नवंबर 2025, बुधवार स्कंद : षष्ठी, चंपा षष्ठी
27 नवंबर 2025, गुरुवार : पंचक प्रारंभ
28 नवंबर 2025, शुक्रवार : दुर्गाष्टमी व्रत
नवंबर 2025 में विवाह मुहूर्त
2 नवंबर को तुलसी विवाह होते ही शादियां भी शुरू हो जाएंगी. नवंबर 2025 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त -
2 नवंबर 2025 रविवार
3 नवंबर 2025 सोमवार
6 नवंबर 2025 बृहस्पतिवार
8 नवंबर 2025 शनिवार
12 नवंबर 2025 बुधवार
13 नवंबर 2025 बृहस्पतिवार
16 नवंबर 2025 रविवार
17 नवंबर 2025 सोमवार
18 नवंबर 2025 मंगलवार