लाइव न्यूज़ :

निर्जला एकादशी पर करें तुलसी की पूजा, यहां जानें तुलसी पूजन की विधि

By मेघना वर्मा | Published: May 30, 2020 9:36 AM

निर्जला एकादशी पर तुलसी का पूजन भी जरूर होता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 2 जून को पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी की महत्ता हमारे पुरानी परंपराओं में बताई गई है।

एकादशी व्रत को हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। एकादशी पर तुलसी पूजन भी सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु को भी तुलसी प्रिय होती है। इसलिए निर्जला एकादशी पर तुलसी का पूजन भी जरूर होता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 2 जून को पड़ रहा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। 

मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत ऐसा है जिसे करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं। हलांकि दिन भर प्यासे रहने वाला ये व्रत बहुत कठिन होता है। माना जाता है कि साल भर की सभी एकादशियों का फल केवल एक दिन के इस एकादशी व्रत को करने से मिलता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था। इसलिए इसे भीम एकादशी भी कहते हैं।

इस व्रत को हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को किया जाता है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार एक साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं। सभी एकादशी में भगवान विष्‍णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है लेकिन निर्जला एकादशी करने से सभी एकादशियों का फल साधक को मिलता है।

तुलसी की महत्ता हमारे पुरानी परंपराओं में बताई गई है। प्राचीन काल से ही लोग घर के आगंन में तुलसी की पूजा करते थे। राजा हो या रंक हर मनुष्य तुलसी की पूजा करता आया है। हर एकादशी पर लोग तुलसी की पूजा विधि विधान से करते हैं। 

होती हैं लक्ष्मी का रूप

शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा ये भी जाता है कि हर घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। बताया जाता है कि जिस घर में भी तुलसी का पौधा हो वहां देवी-देवताओं का वास होता है। विज्ञान की दृष्टी से भी तुलसी के पौधे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तुलसी का पौधा शरीर के लिए लाभकारी तत्व रिलीज करता है। 

तुलसी पूजा की विधि

1. तुलसी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नानादि कार्य कर लें।2. इसके बाद आंगन में रखे तुलसी के पौधे पर साफ जल या गंगाजल चढ़ाएं।3. घी का दीपक, हल्दी और सिंदूर से तुलसी को चढ़ाएं।4. "महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी , आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।" का जाप करें।5. शालिग्राम और वृंदादेवी का स्मरण कर तुलसी जी का जयकारा लगाएं।6. इसके बाद लगाए गए भोग को प्रसाद के रूप में सबको दें।

टॅग्स :निर्जला एकादशीहिंदू त्योहारपूजा पाठभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaiti Chhath 2024: आज से शुरू हुआ 4 दिनों चैती छठ पर्व, जानें नहाय-खाय, खरना, अर्घ्य और पारण की तारीख

पूजा पाठNavratri: आज है नवरात्र का चौथा दिन, होती है मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए मां के इस स्वरूप का महत्व

पूजा पाठNavratri: मां चंद्रघंटा की आराधना से मिलती है कई सिद्धियां, जानिए मां के इस दिव्य स्वरूप के महत्व को

पूजा पाठNavratri: दुर्गा सप्तशती के इन 7 श्लोकों के जप से मिलता है संपूर्ण सप्तशती के पाठ का फल, जानिए उनके बारे

पूजा पाठMesh Sankranti 2024: मेष संक्रांति से होगी सौर कैलेंडर की शुरुआत, जानें तिथि और इस पर्व का महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2024: कल सूर्य ग्रह की बदलेगी चाल, मेष राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा फायदा, किन्हें नुकसान

पूजा पाठHappy Baisakhi 2024: जानें बैसाखी पर्व का महत्व, क्या हैं इसकी विशेषताएं और मनाने का कारण?

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 12 April 2024: आज इन 4 राशिवालों के लिए ग्रह-नक्षत्र का अनुकूल संकेत, धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग

पूजा पाठआज का पंचांग 12 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें पान के पत्ते के ये 5 उपाय, परेशानियों का होगा अंत, घर में आएंगी खुशियां