लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के लिए पहनें हरा रंग, इस मंत्र के जप से करें प्रसन्न

By गुलनीत कौर | Updated: October 10, 2018 17:09 IST

देवी ब्रह्मचारिणी का व्रत करने से साधक की इच्छाशक्ति बढ़ती है।

Open in App

10 अक्टूबर 2018 से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हुए हैं, जो कि 18 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। 19 अक्टूबर को विजयदशमी है। नवरात्रि में नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है जिसमें दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी के इस रूप को 'तपश्चारिणी' के नाम से भी जाना जाता है। 

देवी ब्रह्मचारिणी व्रत कथा

पुराणों में दर्ज एक कथा के मुताबिक मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या की थी। देवी ने करीब तीन हजार वर्षों तक केवल बिल्व पत्र, फल-फूल ग्रहण किया और किसी भी प्रकार के अनाज को हाथ नहीं लगाया।

उनकी इसी तपस्या से प्रसन्न होकर देवताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। देवता उनके समक्ष प्रकट हुए और कहा कि ' देवी, तुमने घोर तपस्या कर हमें चकित कर दिया है, इतनी कठोर तपस्या आप ही कर सकती थीं। आपकी तपस्या पूर्ण हुई, अब घर जाएं। आपकी तपस्या के फल के रूप में भगवान चंद्रमौलि (शिवजी) तुम्हें वर रूप में प्राप्त होंगे।'

ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नौ दिनों में पहनें ये नौ रंग, होगी नवदुर्गा की अपार कृपा

देवी ब्रह्मचारिणी का व्रत करने के लाभ

- साधक की इच्छाशक्ति बढ़ती है- अन्दर से आत्मविश्वास आता है- संघर्ष करने की क्षमता में वृद्धि होती है- आचार-विचार में संयम की वृद्धि होती है- जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं

देवी से जुड़ा रंग एवं मंत्र

नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें, आदि शक्ति, मां दुर्गा या भगवती की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर निम्नलिखित मंत्र का 108 बार जप कर उनकी अराधना करें: 

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥ 

टॅग्स :नवरात्रिशारदीय नवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग