लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi's 69th Birthday: पीएम मोदी का नवरात्रि से है गहरा संबंध, 9 दिनों का उपवास देख ओबामा भी हो गये थे दंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 07:30 IST

Narendra Modi's Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गये हैं। इस उम्र में भी उनकी एनर्जी की तारीफ हर कोई करता है। नवरात्रि से तो पीएम मोदी का खास रिश्ता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी पिछले करीब 40 साल से कर रहे हैं नवरात्रि का उपवास2014 में अमेरिका की यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी का उपवास नहीं टूटा था

Narendra Modi's Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी खास जीवनशैली, पहनावे और भाषणों से दुनिया भर में चर्चा बटोर चुके पीएम मोदी का पूजा-पाठ और त्योहारों से भी खास रिश्ता रहा है। खासकर नवरात्रि एक ऐसा मौका रहा है जिस दौरान वह 9 दिनों का उपवास करते हैं। मौका कोई भी हो, देश कोई भी हो और दिनचर्या कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, पीएम मोदी नवरात्रि का उपवास जरूर करते हैं। 

वे पिछले करीब 40 सालों से नवरात्रि पर उपवास रख रहे हैं। आलम ये रहा है कि पीएम मोदी जब 2014 में अमेरिकी की यात्रा पर गये थे, तब भी उन्होंने इस उपवास को नहीं तोड़ा था। यहां तक कि तब के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर के दौरान भी मोदी ने केवल सादा पानी पिया था। इस बारे में सुनकर तब ओबामा भी हैरान रह गये थे।   

इस उम्र में भी और इतना व्यस्त रहने के बावजूद पीएम कैसे खुद को स्फूर्ति से भरा रखते हैं, ये एक तरह से अब भी राज है। यह जरूर है कि इसमें एक खास भूमिका उनके अनुशासित दिनचर्या की भी है। आईए, जानते हैं कि आखिर पीएम मोदी नवरात्रि के दिनों में कैसे इस कठिन उपवास को करते हैं और तमाम व्यस्तताओं के बावजूद कैसे इसे 9 दिनों के बाद तोड़ते हैं।

Narendra Modi's Birthday: नवरात्रि में क्या करते हैं पीएम मोदी

- पीएम मोदी साल के दोनों अहम नवरात्रि (चैत्र और शारदीय) करते हैं। इस दौरान वे किसी भी प्रकार का अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। वे दिन में केवल सादा पानी पीते हैं और एक बार फलाहार करते हैं।

- खासबात ये भी है कि पीएम मोदी नवरात्रि में सुबह 4 बजे ही उठ जाते हैं। इसके बाद वे सूर्य नमस्कार, प्राणायाण, डेली वॉक आदि करते हैं। वे दिन में भी कई बार डीप ब्रीदिंग आदि करते हैं ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी तरह से शरीर में बनी रहे।

- मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ अन्य करीबी लोगों के अनुसार मोदी 9 दिनों बाद उपवास भी बहुत अनुशासन के साथ तोड़ते हैं ताकि स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं हो। 9 दिन उपवास के बाद हर शख्स की पाचन प्रक्रिया में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में पीएम मोदी सबसे पहले नींबू पानी लेते हैं और फिर थोड़ी देर बाद हल्का खाना जैसे खिचड़ी आदि लेते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनवरात्रिअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग