लाइव न्यूज़ :

ढाई महीने लम्बे लॉकडाउन के बाद इस तारीख से खुलेंगे मथुरा-वृन्दावन के मंदिर, मास्क लगाना होगा अनिवार्य

By भाषा | Updated: June 1, 2020 12:04 IST

Open in App

ढाई माह लंबे लॉकडाउन के बाद मथुरा व वृन्दावन के मंदिर अब आठ जून से भक्तजनों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। सरकार द्वारा लॉकडाउन की प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन किए जाने और नए दिशा निर्देशों के अनुसार आठ जून से मंदिर-देवालयों को नियमों का अनुपालन करते हुए खोला जाना संभव हो सकेगा।

ब्रज के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया, ‘‘केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर के पट 8 जून से खुलेंगे। कपाट खुलने के बाद भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।’’ केशवपुरा स्थित प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर प्रबंध कमेटी अध्यक्ष पं. सोहन लाल शर्मा ने बताया, ‘‘सरकार के नए निर्णय के अनुसार मंदिर 8 जून से खोला जाएगा। इससे पूर्व मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा।

ठाकुर जी का फूलों का बंगला सजाया जाएगा। भक्तजन भी निर्धारित नियमों को पूरा करने पर इसके दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को सभी आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।’’ दूसरी ओर, विकास कार्यो की समीक्षा करने मथुरा पहुंचे ऊर्जामंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने वृन्दावन में ठा. बांके बिहारी मंदिर के नजदीक कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और शेष कार्य मंदिरों के खुलने से पहले पूरा कर लेने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘वृन्दावन की कुंज गलियों में 12 करोड़ रुपए की लागत से अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग का कार्य चल रहा है। इन गलियों में सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार की मद में 38 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।’’

 

टॅग्स :मथुरापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य