लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन-किन चीजों का करें दान, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2021 09:18 IST

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के मौके पर दान का महत्व काफी ज्यादा है। इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। इसके बाद ब्राह्मण और जरूरमंदों को दान देने की परंपरा है। ज्योतिष के अनुसार राशि के अनुसार दान से विशेष फल मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान से जातक को मिलता है विशेष फलज्योतिष के मुताबिक मेष जातकों को इस दिन तिल, दाल, रेशमी कपड़ा, चादर का दान करना चाहिएमिथुन राशि के जातकों को इस दिन चादर, छाता का दान करना चाहिए, जीवन में रहेगी सुख-समृद्धि

Makar Sankranti:मकर संक्रांति का त्योहार हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के मौके पर मनाया जाता है। भगवान सूर्य की पूजा का इस दिन विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान भी करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान से विशेष शुभ फल मिलते हैं। दान की ऐसे तो कई सीमा नहीं है लेकिन ज्योतिष के अनुसार राशि के अनुसार दान दिया जाए तो ये और शुभ हो जाता है।

मकर संक्रांति में ऐसे पर किस जातक को कौन सी चीजें दान करनी चाहिए, ये सवाल अहम हो जाता है। आईए हम आपको राशि के अनुसार बताते हैं कि आपको इस विशेष दिन पर क्या दान करना चाहिए। 

Makar Sankranti: राशि के अनुसार क्या करें दान

मेष: इस राशि के जातक को तिल, दाल, रेशमी कपड़ा, चादर का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी।

वृषभ: इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी सहित वस्त्र और तिल का दान करें। काला तिल, काली उड़द, सरसों का तेल भी दान के लिए शुभ है।

मिथुन: इस राशि के जातक चादर, छाता का दान करना चाहिए। आपके लिए काला तेल, बेसन के लड्डू भी दान के लिए शुभ रहेंगे।

कर्क: इस दिन आपको वस्त्र और साबूदाना का दान करना चाहिए। साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, पीतल के बर्तन, फल भी दान कर सकते हैं। इससे नौकरी में आ रही बाधा दूर होने की संभावना रहती है।

सिंह: मकर संक्रांति के दिन आपको स्नान आदि और सूर्य देव को जल अर्पण करने के बाद लाल कपड़ा, मसूर की दाल, कंबल आदि का दान करना चाहिए। गुड़ की गजक और तेल का दान भी शुभ है। इससे पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।

कन्या: इस जातक को मकर संक्रांति पर हरे कपड़े, हरी सब्जियां, खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए। तेल और उलड़ दाल का दान भी अच्छा रहता है।

तुला: इस राशि के जातक को सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए। रूऊ, राई, चादर का दान कर सकते हैं। सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े भी दान के लिए शुभ हैं।

वृश्चिक: इन जातकों को गरीबों के बीच कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए।

धनु: इस दिन जातकों को चले की दाल दान करनी चाहिए। गुड़ की गजक, मूंगफली, तांबे के बर्तन आदि भी दान में किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं।

मकर: ऐसे जातकों को खिचड़ी, कंबल, हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी दूर हो सकती है। किसी छात्र या विद्यार्थी को पुस्तक भी दान में दे सकते हैं। 

कुंभ: इस राशि के जातक अगर साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें तो यह बहुत शुभ है। गर्म कपड़े और तेल का दान भी किया जा सकता है।

मीन: आपको मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। साबूदाना, चादर या वस्त्र के दान भी किए जाने चाहिए।

टॅग्स :मकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य