लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, होगा धन लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: January 14, 2018 08:56 IST

इस दिन किए गए दान से मन मुताबिक फल की प्राप्ति होती है।

Open in App

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष में पड़ने वाले सबसे पहले हिन्दू त्यौहार का नाम है मकर संक्रांति। यह पर्व भारत के तकरीबन सभी राज्यों में, भले ही अलग-अलग रूप में, किन्तु धूम धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाने को ही मकर संक्रांति कहते हैं। 

हिन्दू धर्म में मका संक्रांति को एक पवित्र त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसदिन पवित्र स्नान, तिल के सेवन और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसदिन अमूमन सभी हिन्दू परिवार तिल और गरीबों में वस्त्रों का दान करते हैं। ये दान सामान्य माने जाते हैं। किन्तु ज्योतिष की राय में यदि आप अपनी राशि के अनुसार मकर संक्रांति पर दान करेंगे तो आपके द्वारा किया हुआ दान अवश्य ही फलित सिद्ध होता है। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के हिसाब से आपको किस वास्तु का दान करना चाहिए। 

मेष राशिनौकरी व्यवसाय में लाभ पाने के लिए इस मकर संक्रांति मेष राशि के जातक गर्म कपड़ों और तिल का दान करें।

वृष राशिनौकरी से जुडी टेंशन कम करने और अपने साझेदारी के व्यवसाय को सही राह पर लाने के लिए वृष राशि के जातक इसदिन किसी भी अनाजन का दान करें। 

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति पर कम्बल और तिल के लड्डुओं का दान करें, स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

कर्क राशिभविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाने के लिए कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति पर साबूदाना और शहद का दान करें।

सिंह राशिधन लाभ और व्यवसाय में तरकी पाने के लिए सिंह राशि के जातक दाल, घी और अन्य अनाज का दान करें। 

कन्या राशिनौकरी में तरकी पाने हेतु कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति पर गरीबों में गर्म कपड़े दान करें। 

तुला राशिरुके धन और समाज में सम्मान पाने के लिए तुला राशि के जातक गुड़-तिल का दान करें। 

वृश्चिक राशिलंबे समय से नौकरी में मिलने वाले प्रमोशन की वेट कर रहे वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति पर दूध, दही टूल तिल से बने व्यंजनों का दान करें। 

धनु राशिबेहतरीन करियर पाने के लिए धनु राशि के जातक पीले अनाज का दान करें। 

मकर राशिमकर संक्रांति के दिन मकर राशि के जातकों पर सूर्य का सबसे अधिक शुभ फल होता है। इस सकारात्मकता को पाने के लिए मकर संक्रांति की सुबह सूर्य को जल चदएं। अनाज और सरसों के तेल का दान करें। 

कुंभ राशिनौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता के लिए जूझ रहे कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति पर काले तिल और तेल का दान अवश्य करें। 

मीन राशिक्रम में आखिरी राशि है मीन, इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्रों और गुड़ का दान करें। यह दान आर्थिक रूप से इन्हें लाभ पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेव्हाट्सएप्प पर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भेजें मकर संक्रांति के ये बधाई संदेश

मुसाफ़िरमकर संक्रांति के दिन लगती है इन सूर्य मंदिरों में भीड़, जरूर जाएं 

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य