लाइव न्यूज़ :

एक हैरान करने वाली झील जहां से होकर जाता है स्वर्ग का रास्ता, यहीं हुई थी भीम की मृत्यु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 13:40 IST

आम तौर पर हम जितने भी झील देखते हैं वे या तो गोल या फिर लंबाई के आकार वाले होते हैं। हालांकि, सतोपंथ झील की बनावट इन सबसे एकदम अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में मौजूद है सतोपंथ झील और स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर महाभारत काल से है इस झील का जुड़ाव, सतोपंथ झील के पास हुई थी भीम की मृत्यु

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। भारत का ये एक ऐसा राज्य है जहां कदम-कदम पर कुछ न कुछ ऐसा मिल जाता है तो न केवल रहस्यमयी है बल्कि उसका जिक्र भी पौराणिक कथा-कहानियों में मिलता है। इन्हीं में से एक है स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर और सतोपंथ झील की कहानी।

स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर वह जगह है जिसके बारे में मान्यता है कि यहां स्वर्ग की ओर जाने वाली सीढ़ियां मौजूद हैं। वहीं, सतोपंथ झील वह जगह है जहां महाभारत काल में पांडवों के स्वर्ग की ओर जाते हुए भीम की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद इसी झील के कुछ दूर बाद स्वर्ग से एक विशेष रथ आया जो युधिष्ठिर को सशरीर स्वर्ग ले गया। आईए, सबसे पहले जानते हैं सतोपंथ झील के बारे में...

हैरान करती है सतोपंथ झील की बनावट

आम तौर पर हम जितने भी झील देखते हैं वे या तो गोल या फिर लंबाई के आकार वाले होते हैं। हालांकि, सतोपंथ झील की बनावट इन सबसे एकदम अलग है। ये तिकोना आकार का है। मान्यताओं के अनुसार यहां एकादशी पर त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश अलग-अलग कोनों पर खड़े होकर डुबकी लगाते हैं। इसलिए इसका आकारा त्रिभुज का है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में पांडवों ने भी स्वर्ग जाने के रास्ते में इसमें स्नान किया था। 

इसलिए इसका नाम सतोपंथ पड़ गया। हर साल कई लोग इस झील को देखने आते हैं। इस झील के पास मना नाम का एक गांव है। इसी गांव से आगे बढ़ने के बाद सतोपंथ झील और स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर का रास्ता शुरू होता है। 

स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर पर क्या वाकई है स्वर्ग जाने की सीढ़ी 

गर्मियों के दिन में सतोपंथ झील के पास की साधु-संत और सैलानी मिल जाएंगे। यहां से आगे बढ़ने के बाद चंद्रकुंड और सूर्य कुंड आते हैं और इसके बाद स्वर्गरोहिणी ग्लेशियर की यात्रा शुरू होती है। मान्यता है कि यहां सात सीढ़ियां हैं जो किसी भी इंसान को सशरीर स्वर्ग ले जा सकती हैं। हालांकि, बर्फ और कोहरे की घनी चादर के बीच तीन सीढ़िया ही नजर आती हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डमहाभारतभगवान विष्णुभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल