लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh Mela 2025: रेलवे ने की डिजिटल टिकट की शुरुआत, कर्मचारी पहनेंगे क्यूआर कोड वाले जैकेट

By अंजली चौहान | Updated: January 4, 2025 13:20 IST

Mahakumbh Mela 2025:  डिजिटल महाकुंभ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय रेलवे ने आगंतुकों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन, एक समर्पित वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप लॉन्च करके अपने डिजिटल प्रयासों को बढ़ावा दिया है।

Open in App

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 इस लिहाज से भी खास है क्योंकि यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सारी सुविधाएं डिजिटल रूप से दिए जाने के भी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि कुंभ न सिर्फ अद्भुत हो बल्कि डिजिटल रूप से समृद्ध भी हो। इस दिशा में भारतीय रेलवे ने प्रयास किया है। महाकुंभ जाने के लिए टिकट बुक करने के तरीके में भी नया प्रयोग हुआ है।

प्रयागराज रेलवे डिविजन की ओर से डिजिटल रेलवे टिकट की शुरुआत की गई है। इसके लिए रेल कर्मियों को क्यूआर कोड वाले जैकेट पहनाए गए हैं। यानी रेल टिकट के लिए अब लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। साथ ही रेल अफसरों के लिए भी टिकटिंग की प्रक्रिया स्ट्रीमलाइन होगी।

रेलवे ने साथ ही साथ एक टोल फ्री हेल्पलाइन जारी की है। एक वेबसाइट और ऐप भी डेवलप किया है।रेल कर्मियों के पहने हुए जैकेट को स्कैन कर आम लोग टिकट बुक कर सकेंगे। महाकुँभ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

रेलवे की ओर से कहा गया है कि प्रयागराज जंक्शन पर कर्मचारी क्यूआर कोड वाले हरे रंग के जैकेट पहने हुए होंगे। इस क्यूआर कोड की मदद से श्रद्धालु टिकट पा सकेंगे। उनको लाइन में नहीं लगना होगा। 

भारी भीड़ को देखते हुए और समय बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस काम में कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। कर्मचारियों को जैकेट पहनाकर मुख्य जगहों पर तैनात किया जाएगा।   

टॅग्स :महाकुंभ 2025कुम्भ मेलाप्रयागराजउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल