लाइव न्यूज़ :

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर आज भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, अन्यथा...

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2024 09:00 IST

Magh Purnima 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान और ध्यान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से पूर्णिमा तिथि बेहद महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। 

Open in App

Magh Purnima 2024: आज माघ पूर्णिमा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहलाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान और ध्यान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से पूर्णिमा तिथि बेहद महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। 

ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर प्रात: काल किसी पवित्र नदी, सरोवर अथवा जलकुंड में स्नान करने से रोगों का नाश होता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम बाधाएं दूर होती हैं। यहां तक शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि माघी पूर्णिमा पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। किंतु माघ पूर्णिमा दिन कुछ विशेष चीजों को ध्यान में रखना आवश्यक है। 

1. माघ पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सूर्योदय से पहले उठे और पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी की ओर से जाना संभव नहीं है तो घर में भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद पूजा-पाठ करें। इस दिन बाल, नाखून, आदि नहीं काटने चाहिए। शेविंग करने से भी बचें। 

2. माघ पूर्णिमा पर काले वस्त्र धारण नहीं करें। इस दिन पीले, उजले या अन्य रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इस दिन किसी को भी भला-बुरा नहीं करें। नाराजगी को खुद से दूर रखें। घर में भी किसी प्रकार का कलह नहीं करें अन्यथा शांति भंग हो सकती है।

3. इस दिन घर के बड़े-बुजुर्गों का भी अपमान नहीं करें। इससे पितरों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। इस दिन शारीरिक संबंध स्थापित न करें। मन को सात्विक चीजों में लगाएं।

4. इस दिन अपने घर को जरूर साफ रखें। किसी भी प्रकार की गंदगी घर में नहीं हो। इस बात का ध्यान रखें। खासकर पूजा स्थल पर साफ-सफाई रहनी बहुत जरूरी है।

टॅग्स :पूर्णिमाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य