लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मी पंचमी 2018: आज घर के मुख्य द्वार पर करें ये एक काम, होगी धन की देवी की कृपा

By गुलनीत कौर | Updated: March 21, 2018 09:27 IST

Laxmi Panchami मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे जीवन भर कभी आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है।

Open in App

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 'लक्ष्मी पंचमी' के रूप में मनाया जाता है। हर साल इसदिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और कुछ लोग इसदिन व्रत भी करते हैं। व्रत और पूजा के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से धन के देवी प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार अगर आप जीवन भर कुछ गलतियां करते रहेंगे तो कभी भी धन की देवी आप पर कृपा नहीं करेंगी। आइए जानते हैं व्यक्ति के किन कर्मों से रूठ जाती है धन की देवी और उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या करें: 

इन लोगों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी: 

- वे लोग जो सुबह समय से नहीं उठते हैं- वे लोग जो धन का निरादर करते हैं- वे लोग जो कन्याओं, स्त्रियों और शास्त्रों का सम्मान नहीं करते हैं- वे लोग जो दिन के समय शारीरिक संबंध बनाते हैं- वे लोग जो अपने आसपास गंदगी बनाए रखते हैं उनसे भी नाराज हो जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी

यह भी पढ़ें: लक्ष्मी पंचमी 2018: इस पूजा विधि से करें धन की देवी को प्रसन्न

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय:

मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे जीवन भर कभी आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सुख ही सुख होता है। जैसा कि हमने बताया कि कुछ बुरे कर्मों से व्यक्ति मां लक्ष्मी की नाराजगी का शिकार हो जाता है लेकिन इसके अलावा भी कुंडली दोष हमारी आर्थिक समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में हम कुछ शास्त्रीय उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ शास्त्रीय उपाय जिन्हें आप इस लक्ष्मी पंचमी अवश्य करें: 

- घर में खुशियां हमेशा बनी रहें इसके लिए लक्ष्मी पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर सुन्दर रंगोली बनाएं। ये रंगोली घर की विवाहित महिला बनाए तो अधिक अच्छा रहेगा।- लक्ष्मी पंचमी के दिन आपका घर साफ-सुथरा होना चाहिए। वैसे तो हर दिन घर की सफाई रखनी चाहिए, ऐसा करने से धन की देवी की कृपा बनी रहती हैं। - घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न बनाएं। इसे सिन्दूर से बनाएं।- घर के मुख्य द्वार के पास झाडू, कूड़ा-कचरा, जूते-चप्पल आदि ना हों। इन्हें किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां आसानी से इनपर नजर ना जाए।- घर के किसी दरवाजे को खोलते या बंद करते समय अगर उसमें से आवाज आती है तो उसके कब्जों में तेल दाल दें। घर में आवाज करते दरवाजे घर के सुख-चैन को छीन लेते हैं। 

टॅग्स :मां लक्ष्मीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य