लाइव न्यूज़ :

इन ग्रहों की दशा से तय होता है.. कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य, कमजोर हो जाती है इम्युनिटी

By गुणातीत ओझा | Updated: July 10, 2020 12:19 IST

कोरोना जैसी बीमारी के दौर में स्वास्थ्य को ठीक रखना दिनचर्या का एक बहुत जरूरी अंग बन गया है। आपको बता दें कि ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ ग्रह दशा का भी ध्यान रखना चाहिए। ग्रहों की चाल आपका आने वाले समय में स्वास्थ्य निर्धारित करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना जैसी बीमारी के दौर में स्वास्थ्य को ठीक रखना दिनचर्या का एक बहुत जरूरी अंग बन गया है।शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहों की चाल आपका स्वास्थ्य भी निर्धारित करती है।

हमारे स्वास्थ्य और ग्रहों की दशा के बीच संबंधों के तार का रहस्य चौंका देने वाला है। शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहों की चाल आपका स्वास्थ्य भी निर्धारित करती है। कई लोगों का स्वास्थ्‍य बहुत अच्छा होता है, उनकी स्वास्थ्य समस्याएं झट से दूर हो जाती हैं। कई ऐसे भी लोग होते हैं जिनका स्वास्थ्य अकसर खराब ही रहता है। कई लोग बहुत जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। मौसम का थोड़ा बदलाव भी कई लोगों को सर्दी-जुकाम के चपेट में ले लेता है। आइये अब आपको बताते हैं कुंडली में ग्रह किस तरह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जिम्मेदार होता है...

-जिन लोगों की कुंडली में लग्नेश ग्रह छटे या आठवे भाव में होता है या अपनी नीच राशि में होता है या लग्नेश ग्रह षष्टेश या अष्टमेश ग्रह के साथ होता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है।

-अगर कुंडली का लग्न भाव बहुत ज्यादा पीड़ित हो तो भी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है।

-जिन लोगों की कुंडली में चन्द्रमा छटे भाव में होता है उन लोगों की इम्युनिटी भी कमजोर होती है और ऐसे लोग जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

-चन्द्रमा का आठवें भाव में होना और नीच राशि में होना भी इम्युनिटी को कमजोर बनाता है।

-अगर कुंडली के छटे या आठवें भाव में कोई बड़े नकारात्मक ग्रह-योग बने हुए हों तो ऐसे में भी व्यक्ति अक्सर बीमारियों की चपेट में आ जाता है।

उपाय जो देंगे राहत

-योग्य ज्योतिषी की सलाह से अपने लग्नेश ग्रह का रत्न जरूर धारण करें।-अपनी कुंडली के लग्नेश ग्रह के बीज मंत्र की रोज एक माला जाप करें।-महामृत्युंजय मंत्र का रोज एक माला का जाप करें।-प्रतिदिन सुबह सूर्य भगवान को जल का अर्घ्य अवश्य दें।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना