लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की व्रत कथा, सुहागिनों का पवित्र व्रत और उसकी पौराणिक कहानी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2025 14:40 IST

Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ भारत में सुहागिन महिलाएं मनाती हैं और दिनभर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, करवा चौथ की कई पौराणिक कथाएँ भी हैं जैसे वीरवती की कथा।

Open in App
ठळक मुद्देKarwa Chauth 2025: करवा चौथ की व्रत कथा, सुहागिनों का पवित्र व्रत और उसकी पौराणिक कहानी

Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ भारत में सुहागिन महिलाएं मनाती हैं और दिनभर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, करवा चौथ की कई पौराणिक कथाएँ भी हैं जैसे वीरवती की कथा।

करवा चौथ की व्रत कथा: काफी समय पहले की बात है, एक ब्राह्मण था जिसके 7 पुत्र और 1 बेटी थी, बेटी का नाम वीरवती था और वो अपने माता-पिता के और भाइयों के साथ रहती थी, वीरवती की शादी के बाद जब उसका पहला करवा चौथ आया तो वो अपने माता-पिता के घर आई हुई थी, पहले करवा चौथ पर वीरवती ने पूरे दिन बिना कुछ खाय-पिए पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा।

 जैसे-जैसे दिन बीता वीरवती को बहुत भूख और प्यास लगी, मगर वीरवती ने व्रत नहीं तोड़ा, ये देखकर उसके सातों भाई बड़े परेशान हुए और उन्होंने धोखे से अपनी बहिन का व्रत तुड़वाने का सोचा।

सातों भाइयों ने एक पेड़ के पीछे छिपकर दिया जलाया और बहन को बताया की चंद्रमा निकल आया है, वीरवती ने सोचा की सच में चाँद निकल आया है और उसने जल चढ़ाकर अपना व्रत तोड़ दिया।

इसके परिणाम ये हुआ की वीरवती को उसके पति की मृतु का समाचार मिला, ये सुनकर वो बहुत दुखी हुई और रोने लगी, वीरवती अपने पति के घर पहुंची और सच्चे मन से देवी माता की पूजा की और पुरे साल कठोर तप किया।

जैसे ही अगले साल करवा चौथ आया तो देवी पार्वती उसकी भक्ति से प्रसन्न हुईं। माता ने उसे आशीर्वाद दिया कि उसका पति पुनः जीवित हो जाएगा। वीरवती के सच्चे प्रेम, विश्वास और समर्पण से उसका पति पुनः जीवित हो उठा। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने लगा।

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल