लाइव न्यूज़ :

इस करवाचौथ अपनी राशि के अनुसार चुनें अपने कपड़े, जानें आपकी राशि के लिए कौन सा रंग है सही

By मेघना वर्मा | Updated: October 24, 2018 09:22 IST

मकर राशि की महिलाओं को करवाचौथ के दिन ब्लू रंग का उपयोग ज्यादा करना चाहिए।

Open in App

करवाचौथ का व्रत हिन्दू मान्यताओं में सबसे अधिक माना जाता है। पति-पत्नि के अटूट प्रेम को दर्शाने वाला ये त्योहार इस साल 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और निरोग्य जीवन के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक निराजल व्रत करती है। रात में चांद के दर्शन और पूजन के बाद ही कुछ अन्न और जल ग्रहण करती हैं। सिर्फ विवाहित ही नहीं कुवांरी कन्याएं भी अच्छे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। करवाचौथ का व्रत एक ऐसा व्रत कहा जा सकता है जिसमें पति-पत्नि के मन में एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ती जाती है। 

करवाचौथ के दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करती हैं और खूब सज-धज के चांद को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद अपने पति के हाथों से जल पीकर व्रत को तोड़ती हैं। इस श्रृंगार में अगर ज्योतिष का तड़का लग जाए तो आपका करवाचौथ और भी शुभ हो जाएगा। कहने का तात्पर्य ये है कि इस दिन महिलाओं को अपने राशि के अनिसार सही रंग के वस्त्र चुनकर पहनना चाहिए ये आपके और आपके पति दोनों के लिए शुभ होता है। आप भी जानें आपकी राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ। 

मेष राशि वालों के लिए

मेष राशि वाले हमेशा ही खुशमिजाज रहते हैं। चुलबुलापन उनकी आदत में होता है। तो मेष राशि वालों को इस करवाचौथ लाल या गोल्डन रंग के कपड़ें पहनें चाहिए। जरूरी नहीं कि आप साड़ी ही पहनें अपितु आप लहंगा और सूट भी पहन सकते हैं। लाल और गोल्डेन रंग आपके लिए शुभ होगा। 

वृषभ राशि वालों के लिए

इस राशि वाली महिलाएं करवा चौथ के दिन सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं। मान्यता है कि इस राशि वाली महिलाएं अगर लाल और सिल्वर रंग के कपड़े पहनेंगी तो उनके और पति के बीच रिश्ते और भी अच्छे हो जाएंगे। 

मिथुन राशि वालों के लिए

मिथुन राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी पहनना चाहिए। साथ ही हरे और लाल रंग की चूड़ियां भी पहनना चाहिए। इससे उनके पति की आयु लंबी होती है और उनका व्रत सफल होता है। 

कर्क राशि वालों के लिए

कर्क राशि वालों को सिर्फ लाल रंग के कपड़े और चूड़िया पहनना चाहिए। मान्यता है कि सुहागिन औरतों के लिए वैसे भी लाल रंग शुभ होता है। इसलिए इस दिन कर्क राशि वाली महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही आज के दिन भगवान को लाल और सफेद रंग की बर्फी चढ़ानी चाहिए। 

सिंह राशि वालों के लिए

इस साल सिंह राशि वाली महिलाओं के लिए कपड़ों के रंग चुनने के लिए काफी ऑप्शन हैं। इन्हें लाल, संतरी, गुलाबी या फिर गोल्डन कलर के कपड़े पहनने चाहिए। 

कन्या राशि वालों के लिए

कन्या रोशि वालों को इस साल करवाचौथ के दिन लाल-हरी या गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रणय संबधों में मधुरता आती है। 

तुला राशि वालों के लिए

इस राशि की महिलाओं के लिए लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। मान्यता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से पति का प्रेम और साथ अधिक मिलेगा। 

वृष्चिक राशि वालों के लिए

इस राशि वाली महिलाओं को करवाचौथ के दिन लाल, मैरून या गोल्डेन रंग की साड़ी पहना चाहिए। ऐसा करना उनके और उनके पति के बीच रिश्तों के लिए शुभ माना गया है। 

धनु राशि वालों के लिए

इस राशि वाली महिलाएं इस करवाचौथ पीले या आसमानी रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। बताया गया है कि ऐसा करने से पति का दीर्घायु की कामना पूरी होगी। साथ ही भगवान सारी मनोकामनाएं भी पूरी करेंगें। 

मकर राशि वालों के लिए

इस राशि की महिलाओं को करवाचौथ के दिन ब्लू रंग का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। मेकअप हो या कपड़े कोशिश करें की आप ब्लू रंग की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा। 

कुंभ राशि वालों के लिए

कुंभ राशि वालों को नीले के साथ सिल्वर रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो दोनों अलग-अलग रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं यो चाहें तो एक साथ भी सिल्वर और ब्लू रंग को कैरी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके गृहस्थ जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि वालों के लिए

मीन राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग को मिक्स करके पहना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है। 

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग