कल से शुरू हो रहा है कार्तिका मास, जानिए क्या है इसका महत्व 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 13, 2019 06:09 PM2019-10-13T18:09:31+5:302019-10-13T20:58:01+5:30

Kartik mas 2019: कार्तिक मास में दीपदान का बेहद महत्व होता है। अपने आस-पास की नदी, पोखर, तालाब आदि में दीपदान जरूर करें। इससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे और पुण्य की प्राप्ति होगी। 

Kartik mas 2019 start 14 october hindu calander know significance snan muhurt  | कल से शुरू हो रहा है कार्तिका मास, जानिए क्या है इसका महत्व 

Kartik mas 2019 start 14 october hindu calander know significance snan muhurt 

सोमवार (14 अक्टूबर) को कार्तिक मास आरंभ हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास का हिंदू धर्म में बहुत अपना विशेष महत्व होता है। बता दें कि कार्तिक मास 12 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस माह में भगवान विष्णु, शिव और कार्किकेय और तुलसी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकमानाएं पूरी होती है। इसके अलावा इस मास में स्नान और दान का भी अपना विशेष महत्व होता है। 

कार्तिक मास का महत्व

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस मास में भगवान विष्णु और राधा-दामोदर की पूजा करना कल्याणकारी माना जाता है। कार्तिक मास को रोगापह अर्थात् रोगविनाशक कहा गया है। सद्बुद्धि प्रदान करने वाला, लक्ष्मी का साधक तथा मुक्ति प्राप्त कराने में सहायक बताया गया है। बता दें कि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा की जाती है। एक ओर आयुर्वेद में तुलसी को रोगहर कहा गया है, वहीं दूसरी ओर यह यमदूतों के भय से मुक्ति प्रदान करती है। मान्यता है कि कार्तिक मास में स्नान करें और हविष्य ( जौ, गेहूँ, मूँग, तथा दूध-दही और घी आदि) का एकबार भोजन करें, तो सब पाप दूर हो जाते हैं।

कार्ति मास में स्नान का लाभ

मान्यता है कि कार्तिक मास में नहाने से सीधे बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि एक गणिका थी। जवानी चली जाने के उसे मृत्यु का डर सताने लगा और मुक्ति के उपाय के लिए वहवह एक ऋषि के पास गई और अपनी मुक्ति का उपाय पूछा। ऋषि ने गणिका को कार्तिक स्नान का महात्म्य बताया। गणिका हर दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके तट पर दीप जलाकर भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करने लगी। इस पुण्य के प्रभाव से बिना कष्ट शरीर से उसके प्राण निकल गए और दिव्य विमान में बैठकर बैकुंठ चली गई।

कार्तिक मास में दीपदान का महत्व

कार्तिक मास में दीपदान का बेहद महत्व होता है। अपने आस-पास की नदी, पोखर, तालाब आदि में दीपदान जरूर करें। इससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे और पुण्य की प्राप्ति होगी। 

तुलसी पूजन
कार्तिक मास मे तुलसी को पूजने का भी बेहद महत्व बताया गया है। वैसे तो हर मास में ही तुलसी को पूजना शुभ माना जाता है लेकिन कार्तिक के महीने में तुलसी की विशेष पूजा होती है। 

Web Title: Kartik mas 2019 start 14 october hindu calander know significance snan muhurt 

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे