लाइव न्यूज़ :

Kanya Rashifal 2022: कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, क्या नए साल में साकार होंगे आपके सपने

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2021 13:05 IST

वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? इस साल इस राशिवालों को करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे और सेहत का मिजाज नए साल में कैसा रहेगा।

Open in App

Rashifal 2022: कन्या राशिचक्र की छह नंबर की राशि है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में चातुर्यता का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इस राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इनका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। अपनी बोलने की कला से ये ज्ञान से ज्ञानी पुरूष को भी मात दे सकते हैं। हालांकि सांसारिक जीवन में ये इतने भाग्यशाली नहीं होते हैं। वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? इस साल इस राशिवालों को करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे और सेहत का मिजाज नए साल में कैसा रहेगा।

करियर-व्यापार

नए वर्ष की शुरूआत में कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि बाद में आपको अपने करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की करेंगे। बैंक अथवा वाणिज्य से जुड़े जातकों को इस वर्ष लाभ का स्वाद मिल सकता है। लेखन से जुड़े जातकों के लिए वर्ष अच्छे संकेत कर रहा है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में तरक्की पाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार क्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने का द्वंद्व मन में चलता रहेगा या निर्णय न लेने की स्थिति में रहेंगे। 

आर्थिक पक्ष 

नए वर्ष में जहां तक आपके आर्थिक पक्ष का सवाल है तो उसमें भी आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरूआत में आमदनी तो होगी, लेकिन खर्चे आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में आपको धन बचत करने में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अप्रैल के पश्चात आपकी आमदनी में बढ़ोतरी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत नजर आएगी। हालाँकि, जब बृहस्पति की स्थिति इस बात को भी दर्शाती है कि इस समय अवधि के दौरान आपका कर्ज़ या कोई बड़े खर्च होने की आशंका है। 

परिवार

इस वर्ष आपको अपने पारिवारिक जीवन में साल 2022 में औसत परिणाम मिलेंगे। वर्ष की शुरुआत जहां आपको परिवार का साथ नहीं मिलेगा इस समय पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। जनवरी माह में संतान से संबंधित समस्याओं में उलझे रहेंगे। वहीं वर्ष के मध्य भाग में भाई बहन आपका सहयोग करते दिखाई देंगे। इस वर्ष यदि घर में किसी प्रकार का उत्सव या समारोह होता है तो परिवार में एकजटुता दिखाई देगी। संकट के समय में घरवाले आपका साथ देंगे। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस साल आप अपने परिवार को अपने साथ ले जा सकते हैं। 

विवाह एवं प्रेम जीवन

कर्क राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कठिन परिस्थितियों में साथी का सहयोग आपको हिम्मत देगा। हालांकि वर्ष के मध्य में जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन में वर्ष की पहली तिमाही में शुभ परिणाम मिलेंगे। लेकिन मध्य वर्ष में आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और सम्मान बना रहेगा। कर्क राशि के जातक जो  सिंगल हैं, उन्हें नए साल में कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। ऑफिस या कॉलेज में किसी से प्रेम हो सकता है। 

स्वास्थ्य

सेहत की दृष्टि से इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर लंबे समय से कोई बीमारी चली आ रही है तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है हालांकि अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए योग-व्यायाम करें और समय-समय पर उचित खान-पान की सलाह भी विशेषज्ञों से लेते रहें।

उपाय

इस वर्ष आपको प्रत्येक बुधवार के दिन गणपति महाराज दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना